बढ़ती उम्र में आपको फिट रखेंगे ये टिप्स - Health Care Tips Hindi

बढ़ती उम्र में आपको फिट रखेंगे ये टिप्स


उम्र का बढ़ना एक स्वाभाविक प्रक्रिया है। बढ़ती उम्र के साथ शरीर के अंगों का कमजोर होना, सफेद बाल व झुर्रियां आदि अधिक उम्र के बदलावों को दिखाते हैं। ऐसे में खानपान का ध्यान रखें, शारीरिक गतिविधियां बढ़ाएं और खुश रहें।आइए जानते हैं बढ़ती उम्र में फिट रहने के नुस्खाें के बारे में :-
समय पर लें डाइट:
कई बार अधिक बीमार रहने या ज्यादा दवाएं खाने से मुंह का स्वाद बदल जाता है व भूख कम हो जाती है। ऐसे में खाने के प्रति रुचि बनाएं रखें व समय से खाएं।
चिकनाईयुक्त चीजें सीमित मात्रा में लें :
कुछ लोगों को अधिक चिकनाईयुक्त, दूध या अन्य चीजें खाने से पेटदर्द, गैस या डायरिया आदि परेशानियां हो सकती है। ऐसे में इन चीजों को सीमित मात्रा में ही लें। खाने के साथ दही, छाछ आदि लें।
थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीते रहें :
इस उम्र में शरीर में ऊर्जा बरकरार रखने के लिए थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीते रहें। इसके अलावा जूस और सूप जैसे तरल पदार्थों को भी खानपान का अहम हिस्सा बनाएं।
अतिरिक्त नमक न लें :
बढ़ती उम्र में शरीर को सोडियम की अधिक जरूरत नहीं होती है। इसलिए खाने-पीने की चीजों में ऊपर से अतिरिक्त नमक डालने से बचें। इसकी अधिकता ब्लड प्रेशर बढ़ाती है। रोजाना एक चम्मच का दो-तिहाई हिस्सा नमक पर्याप्त है।
व्यायाम कर रहें फिट :रोजाना योग, ध्यान, वॉक या व्यायाम जरूर करें। इससे मन खुश रहता है और आप फिट रहने के साथ रोगों से दूर रहते हैं।
इन बातों का रखें ध्यान
- लो-फैट वाली चीजें खाएं। मलाई हटाकर दूध पिएं।
- खाद्य पदार्थों को फ्राई करने की बजाय उसे बॉयल, रोस्ट, बेक या स्टीम करें।
- ओमेगा-थ्री फैटी एसिड्स, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स वाले पदार्थों की मात्रा बढ़ाएं।
- खुद को किसी रचनात्मक काम में व्यस्त रखें। किताबों व संगीत को अपना मित्र बनाएं।


from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2KNcIBY

Pages