नाक से खून आना: बचाव के लिए घरेलु टिप्स
नाक से खून आना कोई बीमारी नहीं है, बल्कि यह एक लक्षण है. यह शरीर की अंदरूनी एवं बाहरी हिस्से की बीमारियों का परिणाम है. नाक से खून आने पर विशेष सावधानी की आवश्यकता होती है.
- नाक से खून आने पर रोगी को कुर्सी पर बिना टेेेक लगाए बैठा दें.
- रोगी को अधिक हिलने-डुलने न दें. उसे आराम करने दें.
- रोगी को झुकने व वजन उठाने न दें.
- रोगी के नाक को ऊंगली से कुछ देर दबाकर रखें और उसे नाक की बजाए मुंह से श्वास लेने के लिए कहें.
- ऊंगलियांे से नाक को दबाकर रखने पर खून बंद ना हो तो फिर से नाक को कुछ देर के लिए दबाएं.
- सिर को पीछे की बजाय आगे की ओर झुकाएं. पीछे की ओर सिर झुकाने से खून अंदर की ओर चला जाता है.
- रोगी के सिर को ठंडे पानी से धुला दें. इससे नाक से खून आना बंद हो जाता है.
- नाक से अधिक खून आने पर बर्फ की पट्टी रखें. बर्फ की सिंकाई करने से नाक की रक्तवाहनियों में सिकुड़न आ जाती है और रक्त आना बंद हो जाता है.
- नाक के अंदर सूखी रूई के फाहे रखें. इससे रक्त बंद हो जाता है.
- नाक से तेज खून आने पर सिर पर ठंडे पानी की धार डालें. हाथ पैरों को ठंडे पानी से धुला दें.
- रोगी को नाक छिड़क कर साफ करने के लिए मना करें. नाक को ऊंगली से साफ कराएं.
- रोगी को हवादार कमरे में रखें.
- पुरूष के शर्ट के बटन और बेल्ट खोल कर उसे सोफे पर बैठाएं.
- खून मुंह के अंदर पहुंच रहा है तो उसे मुंह से थूकने के लिए कहें.
- नाक के रक्तस्त्राव कंट्रोल न होने पर रक्त नलिकाओं को बांधने की आवश्यकता होती हैं. ऐसे में शीघ्र ई.एन.टी. डाक्टर के पास रोगी को ले जाएं.
- सिर पर चोट लगने से नाक से खून आ रहा हो तो शीघ्र डाक्टर को दिखाएं.
