खांसी की समस्या
खांसी को प्रायः लोग मामूली बीमारी समझकर इसकी उपेक्षा करते हैं। लंबे समय तक खांसी होने पर शरीर में कई तरह की समस्या उत्पन्न हो जाती है। यह बीमारी मुख्य रूप से गले तथा पेट में हाइड्रोक्लीरिक एसिड की अधिकता के कारण होती है।
- चिकने, खट्टे, मीठे पदार्थो से गले तथा फेफड़ों में कफ़ जमा होने या सूजन से भी खांसी होती है।
- अधिक व्यायाम करके रूखा आहार ग्रहण करने से।
- अकारणीय वेग जैसे छींक को रोकने, भोजन का कोई अंश श्वास नलिका में फंस जाने से भी खांसी की शिकायत होती है।
- गले, नाक, फेफड़ों, श्वासनलिका में इन्फैक्शन होने से भी खांसी हो जाती है।
- खांसी होने पर ठंडी चीज़ें, आइस्क्रीम, बर्फ, फ्रीज का पानी, बाॅसी खाना, दूध से बनी चीज़े आदि का सेवन बंद कर देना चाहिए।
- एसी, कूलर की हवा में नहीं रहना चाहिए। ठंडे पानी से स्नान नहीं करना चाहिए।
- सोंठ, तुलसी के पत्ते एवं काली मिर्च गुड़ के साथ उबाल कर पीने से खांसी दूर हो जाती है।
- एक चम्मच लहसून का रस अनार के रस में मिलाकर खाने से खांसी दूर हो जाती है।
- रात में सोते वक्त सीने पर लहसून के तेल से मालिश करने से छाती में जमा कफ़़ निकल जाता है और खांसी कम हो जाती है।
- दो भींगे बादाम और एक लहसून की कली दो तीन दिनों तक खाने से खांसी की समस्या दूर हो जाती है।
- तुलसी के पत्तों को उबाल कर उसमें थोड़ा-सा सेंघा नमक मिलाएं। इसे चाय की तरह पीने से खांसी की समस्या दूर हो जाती है।
- तुलसी के फूल को पीस कर शहद के साथ खाने से खांसी दूर हो जाती है।
- काली मिर्च और मिश्री मुंह में रख कर चूसने से खांसी का वेग कम हो जाता है।
- काली मिर्च को पीस कर शहद के साथ चाटने से खांसी कम हो जाती है।
- पीपल काली मिर्च, अनार का छिलका समान मात्रा में पीस कर पुराने गुड़ में मिला कर छोटी-छोटी गोलियां बना लें। इसे दिन में दो-तीन बार खाने से खांसी की समस्या दूर हो जाती है।
- मुलहटी का चूर्ण दो कप पानी में उबालकर सोते समय पीने से खांसी ठीक हो जाती है।
- तुलसी के पत्तों का रस दिन में दो-तीन बार लेने से खांसी को आराम मिलता है।
- अदरक को गुड़ के साथ खाने से कफ वाली खांसी ठीक हो जाती है।
- गुड़ को तिल के साथ लड्डू बनाकर खाने से खांसी को आराम मिलता है।
