कहीं आपके मोटापे की वजह, यह तो नहीं | मोटापा को लेकर गलतफहमी - Health Care Tips Hindi

कहीं आपके मोटापे की वजह, यह तो नहीं | मोटापा को लेकर गलतफहमी

कहीं आपके मोटापे की वजह, यह तो नहीं |  मोटापा को लेकर गलतफहमी

https://healthainhindi.blogspot.com/

 

आम तौर पर किसी पुरूष या महिला का हाईट और उम्र के हिसाब से वजन अधिक होना मोटापा कहलाता है किंतु चिकित्सा विज्ञान के अनुसार ओवेसिटी या मोटापा वह मेडिकल स्थिति होती है जिसमें बाॅड़ी फेट अधिक मात्रा में बढ़ जाता है जिसके बढ़ने से मानव शरीर में विपरीतगामी परिणाम और रोग उत्पन्न होने लगते है. इसे हम इस तरह से भी समझ सकते है, जब मनुष्य के शरीर में अत्यधिक मात्रा में वसा जमा हो जाती है या चर्बी बढ़ने लगती है जो की हमारे स्वास्थ्य पर हानिकारक प्रभाव डालने लगती है. शरीर के बॉडी मास को ठडप् (बी.एम.आई) के जरिए नापा जाता है आमतौर पर 18.5 से 25 के बीच बीएमआई को सामान्य माना जाता है परंतु यदि यह 30 के ऊपर चला जाए तो शरीर में मोटापे की समस्या उत्पन्न हो जाती है.

 मोटापा बढ़ने के कारण


इस गलतफहमी में न रहे कि सुबह का नाश्ता न करना मोटापा घटाने का सबसे अच्छा तरीका है। रात के भोजन एवं सुबह के नाश्ते के बीच में कम से कम 12 घंटे का समय होता है। इस दौरान हमारे शरीर में विभिन्न एसिड पदार्थो का निर्माण होता है। यदि हम नाश्ता नहीं करते है तो विभिन्न प्रकार के रोग होने की संभावना रहती है।

 शहद से मोटापा नहीं बढ़ता

इस गलतफहमी में न रहे कि शहद से मोटापा नहीं बढ़ता है। शहद में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अधिक होती है। जिससे शरीर को बहुत ज्यादा कैलोरी मिलती है और यह मोटापा बढ़ाता है।

 फलों के रस से कैलोरी नहीं मिलती

वास्तव में फलों के रस से बहुत अधिक कैलोरी मिलती हैं क्योंकि एक गिलास रस के लिए एक से अधिक फलों की जरूरत होती है। फलों में भी पर्याप्त मात्रा में विटामिन, मिनरल आदि तत्व होते है जो शरीर को एनर्जी देते हैं।
 सिकी ब्रेड में कच्ची ब्रेड की अपेक्षा कम कैलोरी होती है।
ऐसा नहीं हैं। सिकी ब्रेड और कच्ची ब्रेड दोनों में ही बराबर कैलोरी होती है। टोस्ट बनने के बाद सिर्फ ब्रेड की नमी खत्म हो जाती है।

 वनस्पति तेल मोटापा नहीं बढ़ाता

वनस्पति तेल भी मोटापा बढ़ाता है। कैलीफोर्निया विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों के अनुसार वनस्पति तेल में फैटी एसिड की मात्रा अधिक होती है इसलिए इनका प्रयोग करना अच्छा होता है, लेकिन इनमंे कैलोरी की मात्रा दूसरे तेलांे के बराबर ही होती है।


यदि आप मोटापा दूर नहीं किया जा सकता, मोटापा किसी हालत में कम करना मुश्किल है जैसे नकारात्मक सोच से मोटपा दूर करने के उपाय करते हैं तो किसी भी उपाय से आपको लाभ नहीं मिलेगा। सकरात्मक सोच के साथ किसी भी काम की शुरूआत करें लाभ जरूर मिलता है।

सोच को बदलें

कपड़े उतार कर अपने पूरे शरीर को देखें। जहां-जहां आपको फिगर में कमी नजर आएं उन्हें मन में नोट करंे। भोजन करने के पहले अपने पाॅजिटिव फिगर के बारे में सोचे और शरीर के थुल-थुल वाले हिस्से से तुलना करें। अब आप खुद तय करें कि आपको कितनी चिकनाई वाला खाना खाना है। कम चर्बी वाला खाना खाते हुए सोचें कि आपके शरीर के थुलथुल वाला हिस्सा कम हो रहा है।

कल्पना करें

आप कल्पना कर सकती है  कि आप स्लीम, ड्रीम, सेक्सी फिगर में नजर आ रही है। जीवनसाथी आपको देखकर आपके फीगर के तारीफों के पुल बांध रहे है..... आप अपना मनपसंदीदा ड्रेस पहन कर घुम रही है। यह सब जब आप सोचेंगी तो आप कुछ कम खाएंगी। प्लेट में खाना कम लेगी। पाॅजिटिव फिगर की कल्पना उसे हकीकत में साकार करेगी। कल्पना करें कि जब आप स्लिम हो जाएंगी, तब कितना सुंदर लगेंगी। कल्पना में मनपसंदीदा ड्रेस पहनें खुद को आईने में देखकर आप काफी खुश होगी। धीर-धीरे आपको लगने लगेगा कि आपका फिगर कुछ स्लिम  हो रहा है।

खाने पर कंट्रोल करें

डायटिंग में खान-पान का परहेज करना होता है। ऐसे में जीभ अधिक लपलपाने लगती है। डायटिंग की बजाय अपने मन को पसंद आने वाली चीजें खाएं, लेकिन मन में विल पाॅवर भी मजबूत करें कि उसे अधिक नहीं खाना है। जरूरत से ज्यादा नहीं खाना है या इसे बिना खाएं भी रहा जा सकता है। कोई जरूरी नहीं कि मैं समोसा खाऊं। मैं इससे अधिक स्वादिष्ट चीज़ एक फल खा लूं। ऐसी बातें सोच कर आप अपने खाने पर कन्ट्रोल रख सकती है।

अधिक कैलोरी कम कैलोरी

ऐसे चीजों की लिस्ट बनाएं जो आपको पसंद है तथा जो आपको अधिक पसंद नहीं है। उन चीज़ों में इस बात पर ध्यान दे की कौन-सी चीज़ें शरीर में चर्बी बढ़ाती है।

उन चीज़ों को अलग से नोट कर लें। उन चीज़ों में जो आपको खास पसंद नहीं है। उनमें से उन्हें काट दें। अब बची आपकी खास पसंदीदा चीज़ें, अब एक बार फिर ध्यान दे की उस लिस्ट में से आप किस चीज़ को कम कर सकती है।  फायनल लिस्ट देख कर आप खुद निर्णय ले कि आपको क्या खाना है।

अधिक कैलोरी वाली या कम कैलोरी वाला। जरूर आप कम कलौरी वाली चीजें खाना पसंद करेगी। जब आप खुद कम कैलोरी वाला खाना खाएंगी तब आपका मोटापा जरूर कम होगा इसमें कोई दो राय नहीं है।

सोच पर कायम रहें

आपके सुंदरता की तारीफ तब होगी जब आप पूरी तरह से पहले जैसा फिगर पा लेगी। इसके लिए आपने स्लिम बनने की तैयारी कर दी है। जरूरी है आप अपनी सोच पर कायम रहंे कि अपनी बाॅडी को स्लिम बनाना है।
उस सोच से भटके नहीं। यदि आप भटक गयी है तो आप को सुंदरता की तारीफ नहीं मिलेगी। अपनी बाॅडी को पूरी तरह से स्लिम करके सुदंरता की तारिफ हासिल करें।

लेना है या नहीं

खाने की आदतों में आपने कितना बदलाव किया है। अब आपको क्या बदलाव करना है। उन बातों पर ध्यान दें जिन पर अब तक ध्यान नहीं दिया है। आप दिन भर काम तो करती है, पर दोपहर में सोती भी है। खाने के बाद एक कप आइस्क्रीम ले लेती है।
मलाईदार दूध वाली काॅफी पीती है। कोल्डड्रिंक के पीने की आदत है। यह सब बातें छोटी-छोटी जरूर लगती है पर यह शरीर में काफी मात्रा में कैलोरी को बढ़ा देती हैं। अब आपको खुद ही सोचना है कि इन्हें लेना है या नहीं।

 मोटापा को लेकर गलतफहमी

खुश न रहें

कई मोटी औरतें दिल को यह तस्सल्ली देकर खुश रहती है कि उन्हें तो मैं मोटी ही अच्छी लगती हूं। इस चक्कर में वह अपने खानपान पर नियंत्रण नहीं रख पाती है। अपने मोटापे पर भी ध्यान नहीं देती है। इस बात का ध्यान रखें कि मेरे मोटे होने पर कहीं वे मुझ से दूर न हो जाएं। मैं खूबसूरत दिखूं इसके लिए मुझे अपने आप पर ध्यान देना होगा।

डर निकाल दें

अनेक महिलायें अपने वजन घटाने से इतना डरती है। उन्हें डर होता है वजन कम होने के बाद वह अच्छी नहीं लगेगी। उनकी खूबसूरती बिगड़ जाएगी। इसी डर से वे अपना वजन कम नहीं करती है। उन्हें अपने मन से इस तरह के डर को निकाल कर अपना वजन कम करना चाहिए।

खाना फेंकने में डर

पेट भरने के बाद थाली में खाना फेंकने में उन्हें डर लगता है। कितनी मेहनत से इसे बनाया गया है। मंहगाई कितनी बढ़ गयी है। देश में हजारों गरीब लोग भूखें सोते हैं। ओफ! इसे क्यों फेंका जाएं! यह सब सोचना कोई अक्लमंदी नहीं है। ऐसा करना मोटापा बढ़ना होता है।

आपना आडियल बदलें

टुनटुन, सरोजखान, गुड्डी मारूति को अपना आइडिय मानने वाली महिलाएं मोटापा घटाने की कोशिश नहीं करती है। वे सोचती है टुनटुन, गुड्डी भी तो मोटी है। वह अपना मोटापा घटाने के लिए कुछ नहीं करती है। फिर मुझे ऐसा करने की क्या जरूरत है। उन्हें भी लोग पसंद करते हैं। मुझे भी लोग पसंद करते है। यदि उनसे पूछा जाएं तुम्हें कौन पसंद करता है? तब वे अपनी बंगले झांकती रह जाएगी।

प्रेरणा जगाएं

जिन महिलाओं की खूबसूरती के प्रति लगाव नहीं होता है वे अपने मोटापे की ओर ध्यान नहीं देती है। अपने मन में खूबसूरत बनने की प्रेरणा जगाएं। मन में सोचे मुझे एश्वर्या, सुष्मिता, प्रिंयका, लारा जैसी छरहरी बनना है। जिस दिन आप यह बात मन में ला लेंगी, उस दिन से मोटापा के विरूद्ध अभियान छेड़ देंगी।

क्या फायदा मिलेगा

मोटापा घटाने के बाद मुझे क्या फायदा मिलेगा। आज जैसी हूं कल भी वैसी ही रहूंगी। जी नहीं! मोटापा घटाने पर आपको अनेक फायदे मिलेगें। पहली बात आप सेहतमंद रह सकेगी। दूसरी बात खूबसूरत दिखने लगेगी। तीसरी, आप अपना काम अधिक फुर्ती से कर सकेंगी। चैथी, अपने पति और सहेलियों की तारीफ सुनेगी। पांचवीं, अपनी मनपसंद कोई भी डिजाइन वाले कपड़े पहन सकेंगी। इसके अलावा भी और फायदे मिलेगें जिसके बारे में आप खुद भी सोच सकती हैं।

शादी के बाद मोटापा

शादी के बाद आए मोटापे को अनेक महिलाएं समझ नहीं पाती है। इसे शारीरिक परिवर्तन समझती हैं, जबकि यह उनका वहम है। असल में बात यह हैं कि शादी के बाद घर का कामकाज न करना, अधिक चटपटी तथा मसालेदार चीजें खाना, अधिक आराम करना शरीर को मोटा बना देता हैं।

मोटापा अनेक बीमारियों की जड़

एक सर्वेक्षण में ज्ञात हुआ है कि जो औरतें घर का काम नहीं करती हैं या जिन औंरतो का काम सिर्फ खाना और आराम करना हैं। वे औरतें मोटापा से पीड़ित हो जाती हैं। मोटापा अनेक बीमारियों की जड़ हैं। मोटापा की वजह से रक्तपात, मधुमेह, हृदयरोग, जोड़ों में दर्द, कमर का दर्द आदि बीमारियां उत्पन्न हो जाती है।

मोटापा सौंदर्य का दुश्मन

मोटापा सौंदर्य का सबसे बड़ा दुश्मन हैं। मोटापा खूबसूरती को नष्ट कर देता हैं। देखा यह भी गया है कि अधिकतर युवतियां शादी के बाद आये मोटापें को शारीरिक परिवर्तन समझती हैं, जबकि यह उनका वहम हैं। असल में बात यह हैं कि शादी के बाद घर का कामकाज न करना, अधिक चटपटी तथा मसालेदार चीजें खाना, अधिक आराम की वज़ह से शरीर मोटा हो जाता है।

घरेलू उपकरण से उत्पन्न

बाजार में अनेक घरेलू उपकरण आ जाने की वजह से महिलाओं का काम काफी आरामदायक हो गया हैं। पहले की तरह दिन भर या रसोई के कार्यो में जुटे रहना नहीं पड़ता हैं। बस बटन दबाने भर की देरी हैं। झाड़ू लगाने के लिए वैक्यूम क्लीनर चालू कर दिया, मसालें के लिए मिक्सी, कपड़ों के अम्बार से कोई डर नहीं वाशिंग मशीन जो घर पर हैं।

शरीर की कैलोरी न जलाना

मसाला पीसने के लिए मिक्सी, सब्जी काटने के लिए लिए प्रोसेशर तक हर घर मंे हैं। इन उपकरणों की वजह से महिलाओं के समय के साथ शारीरिक परिश्रम की भी बचत हुई है। जिससे उनके शरीर की कैलोरी जलती नहीं है। महिलाएं अपने इस बचे समय को सिर्फ आराम करने में बिताती हैं जो इनके शरीर पर चर्बी की परत जमाने में मदद करता हैं।

पुरूषों को नापसंद

शादी के बाद मोटी हो गई महिला के दाम्पत्य जीवन पर भी प्रभाव पड़ता हैं। फिगर बिगड़ जानेे की वजह से पति उससे दूर होता जाता हैं। क्योंकि अधिकतर पति स्लिम स्त्री ही पसंद करते हैं। मोटी स्त्री अक्सर पुरूषों को नापसंद होती हैं।  टोरेंटो यूनिवर्सिटी में किए गए एक अध्ययन में पता चला ह कि 95 प्रतिशत पुरूष स्लिम स्त्री को पसंद करते हैं। जबकि 2 प्रतिशत पुरूष मोटी महिलाएं पसंद रते हैं वहीं 3 प्रतिशत पुरूषों का कहना था पता नहीं। इस शोध से यह पता चलता है कि मोटी महिलाओं का दाम्पत्य जीवन पर खतरे में पड़ सकता है। इसलिए इससे बचने की कोशिश करना चाहिए।

अधिक मोटी व थुलथुल

शादी के बाद मोटी हुई महिलाओं की डिलीवरी के बाद तो और भी बुरा हाल हो जाता है। जब वह डिलीवरी के बाद और अधिक मोटी व थुलथुल हो जाती हैं।

स्वास्थ्य व सौंदर्य के प्रति सचेत रहें

हर महिला को अपने स्वास्थ्य व सौंदर्य के प्रति शादी के बाद और अधिक सचेत रहना चाहिए। कहीं चटपटे मसालेदार, खानपान व गलत दिनचर्या की वजह से शरीर पर अनावश्यक चर्बी की परत न जमने लगे।

परहेज जरूरी

शादी के बाद गृहस्थी की जिम्मेदारी संभालने के बहाने घर का कामकाज खुद अपने हाथो से करना शुरू कर दें जिससे आपके शरीर पर अतिरिक्त चर्बी जमा नहीं होगी। चटपटे, मसालेदार अधिक तली भुनी चीजों से परहेज करें. मीठी चीजों का अधिक सेवन न करें। इन सब चीजों से परहेज करें।

असाध्य बीमारियों की जड़

अपने आहार में सलाद, अंकुरित खाद्यान का भी समावेश करें। उचित व नियमित व्यायाम करें। देर रात तक जागरण न करें। सुबह जल्दी उठें। एक बात का ध्यान रखें कि मोटापा सिर्फ सौंदर्य का ही दुश्मन नहीं हैं यह कई असाध्य बीमारियों की जड़ भी हैं। इसलिए अपने शरीर पर बढ़ने वाली अनावश्यक चर्बी के प्रति सचेत रहें।



Pages