जानें, मोटापे का सबसे बड़ा कारण क्या है?
मोटापा का सबसे बड़ा कारण है, अनियंत्रित खान-पान और अनियमित दिनचर्या। यदि आप मोटापा से बचना चाहते हैं तो अपने खानपान और दिनचर्या पर विशेष ध्यान दें। यहां कुछ आसान उपाय बता रहे हैं जिन्हें अपना कर मोटापा न बड़े इस पर कंट्रोल कर रख सकते है।
यदि पुरूष के कमर की नाप उसके कूल्हे से अधिक हो गयी है तो समझें मोटापा आ गया है। इसका निष्कर्ष यह निकलता है कि बेल्ट बढ़ी-आयु घटी स्त्रियों के मामले में उनकी कमर की माप कूल्हें से 15 प्रतिशत कम होनी चाहिए। यदि ऐसा नहीं है तो समझे खतरे की घंटी है।
शरीर में जब मोटापा बढ़ता है। उस वक्त चर्बी के तन्तु का जाल बन जाता है। जो आसानी से नष्ट नहीं होता है। डायटिंग, एक्ससाइज, ठंड गरम स्नान आदि से थोड़ा अन्तर आ जाता है। कई बार पहले से अधिक बढ़ जाता है। सर्वौत्तम उपाय है कि इन चर्बी को जमने ही न दिया जाएं।
मोटापे से कैसे बचें
खानपान पर ध्यान दें
खाना हमेशा समय पर खाएं। देर सवेरे खाना मोटापा बढ़ाने में सहायक होता है। खाने में तेल मसाला, चटपटी चीजें, तली-भुनी चीजें का सेवन न करें। इन चीजों में अधिक मात्रा में वसा और कैलोरी होती है जो मोटापा बढ़ाती है।थोड़ा कम खायें
देखा गया अधिकतर लोग जितनी भूख होती है। उससे अधिक खाना खाते हैं। जो की उचित नहीं है। भरपेट खाने की बजाय थोड़ा कम खाएं। भूख से थोड़ा कम खाने से स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा और मोटापा भी कंट्रोल रहेगा।कार्बोहाइड्रेट की मात्रा घटाएं
कार्बोहाइडेªट का अधिक इस्तेमाल करने वाले मोटापे का अधिक शिकार हो जाते है। एक मसाला डोसा में 210 कैलोरी, एक समोसे में 250 कैलोरी, 50 ग्राम के चाकलेट में 250 कैलोरी होती है इसलिए कार्बोहाइडेªट का इस्तेमाल कम ही करें।सैंडविज न खाएं
खाने और नाश्ते के बीच यदि आप सैंडविज का सेवन करते हैं तो समझ लें। आप शरीर में 600 कैलोरी अतिरिक्त बढ़ा रहे हंै। इस आदत को काबू करें।दिन भर जूस न पीते रहें
अनेक महिलाएं दिन भर फल खाती रहती है या जूस पीती रहती है। यह न समझें कि फल और जूस में कम कैलोरी रहती है। 200 ग्राम फल में 250 कैलोरी तथा दो कप संतरे के जूस में 250 कैलोरी होती है।चाय-काॅफी से बचें
दिन भर यदि आप चाय या काॅफी पीती रहती है तो आप दिन भर में काफी कैलोरी शरीर में इकट्ठी कर लेती है। चाय काॅफी में दूध के अलावा, शक्कर और कैफीन होती है जो मोटापे को बढ़ावा देती है। इनका इस्तेमाल न करना ही अच्छा है।हड़बड़ी में खाना न खाएं
जल्दबाजी और चलते चलते खाना खाना शरीर के लिए नुकसानदायक होता है। जल्दबाजी और हड़बड़ी में खाने से पता ही नहीं चलता है कि कितना खाना खाया। नतीजतन अधिक खाना खा जाती है और मोटापा बढ़ जाता है।डेरी प्रोडेक्ट से बचें
दूध, पनीर, मलाई आदि डेरी प्रोडेक्ट का इस्तेमाल कम से कम करें। क्योंकि डेरी प्रोडेक्ट में अधिक मात्रा में फैट होता है, जो शरीर में वसा के रूप में जमा होता जाता है।फास्ट फूड का इस्तेमाल न करें
बर्गर, हाॅट डाॅग, आमलेट, सैंडविज, फ्राई चिकन, चाउमीन जैसी चीजें का अधिक इस्तेमाल न करें। इनमें अधिक मात्रा में कैलोरी व फैट होता है। इसका नियमित व अधिक मात्रा में इस्तेमाल मोटापा को दावत देना जैसे होता है।आइसक्रीम की लत छोड़े
खाना खाने के बाद यदि आप आइसक्रीम खाती है तो इसका इस्तेमाल बंद कर दें। क्योंकि लो फैट आइसक्रीम में भी 450 कैलोरी होती है। खाने के बाद आइसक्रीम का इस्तेमाल यानी 450 अतिरिक्त कैलोरी का सेवन।टीवी का स्विच आॅफ रखें
यदि आप खाना खाते समय टीवी का स्विच आॅन रखते है तो उसे बंद कर दें। खाना खाते समय टीवी का स्विच आॅन रखना मोटापे को बुलावा देना है। टीवी देखते-देखते अधिक खा लेते है, पता ही नहीं चलता है।कंप्यूटर पर काम करते हुए न खाएं
कंप्यूटर पर लगातार काम करने से आंखें थक जाती हैं। आलस्य छा जाता हैं। दिमाग पर जोर पड़ता है। कुछ खाने की इच्छा होती है। कंप्युटर पर काम करते-करते कुछ खाने-पीने की आदत भी मोटापा को बढ़ा देती हैं। कंप्युटर पर काम करते वक्त भूख लगने पर आंखों को बंद कर कुछ समय के लिए रेस्ट करें।स्वीट्स का इस्तेमाल न करें
खाने के बाद मीठी चीजें खाना अनेक लोग पसंद करते हैं। यह आदत शरीर में अतिरिक्त कैलोरी सप्लायी करती हैं, जो मोटापा बढ़ाती है। मोटापे से बचना चाहती है तो खाने के बाद स्वीट्स का इस्तेमाल न करें।कूड़ादान न समझें
एक रोटी बच गयी है, दो चम्मच चावल बच गया है। सुबह फेंकना पड़ेगा इसे मैं ही खा लेती हूं। बचे खाने को फेंकने के डर से खुद को कूड़ादान समझ कर गटक लेना सही बात नहीं है। ऐसा करना मोटापा को बढ़ावा देना होता है।
