गर्भधारण में आ रही है दिक्कत तो इन 4 बातों का रखें ज्यादा ध्यान - Health Care Tips Hindi

गर्भधारण में आ रही है दिक्कत तो इन 4 बातों का रखें ज्यादा ध्यान

गर्भधारण में आ रही है दिक्कत तो इन 4 बातों का रखें ज्यादा ध्यान


शादी के बाद हर पति-पत्नी का सपना होता है कि वह मां-बाप बनें। माता-पिता बनने के सुख से ही कपल्स के बीच प्यार व विश्वास और ज्यादा हो जाता है। इतना ही नहीं नन्हे-मुन्ने मेहमान के घर में आने की खबर की खुशी से परिवार की रौनक बदल जाती है। लेकिन जब किसी को यह खुशी नसीब नहीं होती तो उन्हें काफी दुख होता है।

कुछ लोग बिना फैमिली प्लानिंग के ही मां-बाप का सुख पा लेते हैं, लेकिन कुछ कपल्स ऐसे होते हैं जो फैमिली प्लानिंग तो करते हैं लेकिन इसके बाद भी महिला बेबी कंसीव नहीं कर पाती है।

ऐसे में कपल्स के बीच कई तरह की अनबन और बहस होने लगती है। अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा है कि आप फैमिली प्लानिंग के बाद भी गर्भधारण नहीं कर पा रही हैं तो आपको इन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

हेल्दी फूड
कुछ अपने खान-पान पर ध्यान नहीं देते हैं, जिसकी वजह से उनकी प्रजनन क्षमता पर असर पड़ता है। यही वजह है कि वह फैमिली प्लानिंग के बाद भी बेबी के सुख से वंचित रहते हैं। इसलिए अपने खान-पान में बदलाव लाएं और हेल्दी फूड्स खाएं।

तनाव
बेबी कंसीव न कर पाने का एक कारण तनाव भी होता है। तनाव के कारण फर्टिलिटी हार्मोन्स पर असर पड़ता है, जिसके कारण प्रेग्नेंसी में दिक्कत आती है। बेबी कंसीव करने के लिए खुश रहें और किसी भी तरह की कोई टेंशन न लें।

एल्कोहल
अगर कंसीव नहीं कर पा रही हैं और एल्कोहल भी लेती हैं तो तुरंत इससे दूरी बना लें। एल्कोहल लेने की वजह से भी गर्भधारण में समस्या आती है।

इररेगुलर पीरियड्स
प्रेग्नेंसी के लिए पीरियड्स का रेग्युलर होना बहुत जरूरी है। अगर आपके पीरियड्स अनियमित हैं तो इसके लिए आप डॉक्टर की मदद लें और फिर ट्राई करें।

from haribhoomi https://ift.tt/2NbS0Ja

Pages