पुरुषों की तुलना में महिलाओं को किडनी से जुड़ी समस्याएं ज्यादा हो रही हैं। दरअसल, किडनी शरीर से विषाक्त तत्वों को बाहर निकालने का काम करता है।
जब किडनी सही से काम नहीं करती तो ये तत्व शरीर में जमा होने लगते हैं और आप बीमार पड़ते हैं।
इसलिए बहुत जरूरी है कि आपको किडनी, किडनी रोग आदि से जुड़ी सभी जानकारी होनी चाहिए।
किडनी रोग के लक्षण
व्यक्ति के शरीर में खून की कमी हो जाना।
पेशाब से खून आना किडनी रोग की तरफ इशारा करते हैं।
भूख कम लगना या खाने का मन न करना।
थोड़ा काम करने पर ही थकान हो जाना।
जी मिचलाना और अचानक वजन में कमी आ जाना।
ब्लड प्रेशर हाई हो जाना भी किडनी रोग का लक्षण है।
महिलाओं में किडनी रोग के कारण
ज्यादा देर तक पिशाब रोकने के कारण किडनी डिसीज हो सकता है।
मीठी चीजें ज्यादा खाने के कारण भी गुर्दों पर असर पड़ता है और रोग हो सकता है।
महिलाएं काम के चक्कर में पर्याप्त नींद नहीं लेती हैं, जिसके कारण किडनी रोग हो सकता है।
पेन किलर्स खाने वाली महिलाओं को भी किडनी रोग होने के चांसेस ज्यादा रहते हैं।
हाई ब्लड प्रेशर होना भी किडनी रोग का कारण बन सकता है।
कम पानी पीने के कारण भी किडनी रोग हो सकते हैं।
from haribhoomi https://ift.tt/2ulH8kY