
Stretch marks - प्रेग्नेंसी के दौरान स्ट्रेच मार्क्स की समस्या ज्यादातर महिलाओं को होती है। आयुर्वेद विशेषज्ञों के मुताबिक मालिश और सही डाइट से इस परेशानी से बचा जा सकता है।
विधि : गर्भावस्था में हल्की मालिश से स्टे्रच मार्क्स नहीं होते। 100 ग्राम तिल्ली या सरसों का तेल, 10 ग्राम हल्दी और 1 ग्राम केसर में थोड़ा पानी डालकर गर्म करें। अब इस तेल से मालिश करें। डिलीवरी के बाद भी इस तेल की मालिश करने से निशान कम हो जाते हैं।
ध्यान दें : गर्भावस्था के दौरान कम से कम 2-3 लीटर पानी पीएं। हरी पत्तेदार सब्जियां, बींस, डेयरी उत्पाद जैसे दूध, दही, टमाटर से स्टे्रच मार्क्स ठीक होने में मदद मिलती है।
ये भी करें
तेल से करें मालिश -
प्रेग्नेंसी में हुए खिंचाव के कारण पेट व जांघों पर आए स्ट्रेच मार्क्स पर रोजा तेल (सरसो, जैतून, नारियल) से मसाज करें, इससे स्ट्रेच मार्क्स कम होगें। ज्यादा अच्छे परिणाम के लिए नारियल के तेल से मसाज करें। इसके अलावा आप आरंडी, बादाम, जैतून आदि का तेल भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
अंडे की सफेदी में प्रोटीन सबसे ज्यादा मात्रा में होता है।सफेदी को रोज अपने स्ट्रेच मार्क्स पर लगाएं और हल्के से मालिश करें और सूख जाने के बाद धो कर मॉइस्चराइजर लगा लें। इसे यह बहुत जल्दी कम हो जाते हैं।
त्वचा के लिए विटामिन-ई बहुत फायेदमंद होता है। विटामिन ई के तेल में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो कोलेजन को क्षतिग्रस्त होने से बचाते हैं। रोज 15 से 20 मिनट तक स्ट्रेच मार्क्स पर विटामिन ई के कैप्सूल से तेल निकाल कर मालिश करें। इस तेल स्ट्रेच मार्क्स कम होगें।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2EK0VS4