अच्छी सेहत के लिए इन गुड हैबिट्स को जरूर जान लें - Health Care Tips Hindi

अच्छी सेहत के लिए इन गुड हैबिट्स को जरूर जान लें



शादी-ब्याह या पार्टी में भूखे पेट न जाएं। हल्का स्नैक्स लेकर निकलें।
दोपहर या सुबह-शाम के नाश्ते में तली भुनी चीजों की बजाय भुने हुए चने, मूंगफली, मुरमुरे आदि खाएं।
रोज दो मौसमी फल खाएं।
हर महीने अपना वजन चेक करना न भूलें।
हर रोज टमाटर या मिक्स वेजीटेबल सूप पीने की आदत जरूर डालें।
सॉफ्ट ड्रिंक की बजाय नींबू की शिंकजी, नारियल पानी जैसी चीजें लें।
भोजन या नाश्ता करने से पहले एक गिलास पानी पीएं।
चोकर युक्त आटे या जौ, छिलका सहित चने के आटे, गेहूं और सोयाबीन से मिश्रित आटे की रोटी खाएं।
नमक और चीनी कम अनुपात में ही लें।
घी-तेल का सेवन जहां तक हो सके कम ही करें।
रेशेदार फल-सब्जी खाएं। ऐसे फल चुनें जिन्हें खाने पर जल्दी ही पेट भरने का अहसास हो जैसे, सेब, केले, तरबूज,अमरूद, नाशपाती आदि।
हफ्ते में एक बार उपवास करें या उस दिन कम से कम अन्न का त्याग करके सिर्फ फल-सब्जियों ही खाएं।
आसपास या थोड़ी दूर जाने के लिए स्कूटर या बाइक से जाने की बजाय पैदल जाएं।
नियमित रूप से व्यायाम और योगा करें।


from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2QjghyU

Pages