कुछ लोगों को हर छोटी परेशानी को बड़ा करके दिखाने में मजा आता है। एेसे लोग सेहत के मामले में तो छोटी समस्या को भी बहुत बढ़ा चढ़ाकर बताते हैं। इन सवालों के जवाब देकर जानिए कहीं आप भी तो ऐसे नहीं हैं? खुद ही परख लीजिए!
1. आपको किसी की बीमारी के बारे में पता चले तो आप उसमें बेकार की बातें जोड़ते हैं ?
अ: सहमत
अ: सहमत
ब: असहमत
2. आप शक और संदेह के नाम पर किसी भी सामान्य विषय को विशेष बना देने का गुण रखते हैं ?
अ: सहमत
ब: असहमत
3. आपको जाने-अंजानों के सामने बढ़ा-चढ़ाकर बातें बनाने में अपनी खूबी नजर आती है ?
अ: सहमत
अ: सहमत
ब: असहमत
4. किसी की भी परेशानी सुनकर आप चुप नहीं रह सकते, कुछ न कुछ बोलेंगे तो जरूर?
अ: सहमत
अ: सहमत
ब: असहमत
5. आपको लगता है कि सेहत के नाम पर किसी को भी कुछ भी सच्चा-झूठा कहा जा सकता है?
अ: सहमत
अ: सहमत
ब: असहमत
6. आप सेहत से जुड़ी बातों पर समझ बढ़ाने की बजाय हल्के मजाक करना बहुत पसंद करते हैं?
अ: सहमत
अ: सहमत
ब: असहमत
7. परिवार और परिचितों के सामने आपकी छवि एक 'बड़बोले' व्यक्ति की बन गई है?
अ : सहमत
अ : सहमत
ब : असहमत
8. आपके आसपास कुछ लोग ऐसे हैं जो आपको बढ़-चढ़कर बोलने के लिए उकसाते हैं?
अ : सहमत
अ : सहमत
ब : असहमत
9. कई बार आपको खुद को लगता है कि इतना बेलगाम नहीं बोलना चाहिए लेकिन कुछ ठोस नहीं कर पाते?
अ : सहमत
अ : सहमत
ब : असहमत
स्कोर और एनालिसिस -
आप 'तिल का ताड़' बनाते हैं: यदि क्विज के 6 या उससे ज्यादा सवालों से आप 'सहमत' हैं तो आपको 'तिल का ताड़' बनाने की बुरी आदत है। इसमें सुधार लाना भी आपके हाथ में हैं। धीमे और रुककर बोलिए, विराम लीजिए व झटपट प्रतिक्रिया ना दें। कुछ भी बोलने की बजाय सिर्फ उतना ही बोलिए जितना जरूरी है।
आप 'तिल का ताड़' बनाते हैं: यदि क्विज के 6 या उससे ज्यादा सवालों से आप 'सहमत' हैं तो आपको 'तिल का ताड़' बनाने की बुरी आदत है। इसमें सुधार लाना भी आपके हाथ में हैं। धीमे और रुककर बोलिए, विराम लीजिए व झटपट प्रतिक्रिया ना दें। कुछ भी बोलने की बजाय सिर्फ उतना ही बोलिए जितना जरूरी है।
आप 'संयमित' हैं : यदि क्विज के 6 या ज्यादा सवालों से 'असहमत' हैं तो आप तोल-मोलकर बोलते हैं। प्रतिक्रियावादी नहीं है और इसीलिए कई ऐसी परेशनियों से बचे रहते हैं जो ज्यादा बोलने से होती हैं। आपका विचारों पर संयम और वाणी पर अनुशासन अच्छी आदत है और इसे बनाए रखने में ही समझदारी है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2BeegPr