मेनोपॉज के बाद महिलाओं को रहना चाहिए फिजिकल एक्टिव - Health Care Tips Hindi

मेनोपॉज के बाद महिलाओं को रहना चाहिए फिजिकल एक्टिव



मेनोपॉज के समय में महिलाओं को शरीर में एक अजीब-सी गर्मी यानी हॉट फ्लश, दिल की धड़कन बढ़ने, अनिद्रा और बदमिजाज हो जाने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अमरीकी जर्नल 'मेनोपॉज' में प्रकाशित अध्ययन के मुताबिक कुछ उपाय अपनाकर महिलाएं इन तमाम समस्याओं से काफी हद तक राहत पा सकती हैं।
एक अध्ययन के मुताबिक मेनोपॉज के बाद महिलाओं को अपनी फिजिकल एक्टिविटी बढ़ानी चाहिए। कुछ एेसे काम करते रहना चाहिए जिससे महिलाओं का शरीर एक्टिव रहे। महिलाओं को बागवानी, वॉक, बाजार से खरीदारी जैसे काम करते रहना चाहिए। इससे महिलाओं को नींद अच्छी आएगी। साथ ही भविष्य में महिलाओं को कमर दर्द और जोड़ों के दर्द जैसी तकलीफ भी नहीं होगी।

प्रोटीन, कैल्शियम जरूरी
कैल्शियम और प्रोटीन युक्त चीजें जैसे दही, ब्रोकली, सेम, बादाम, गाजर, शकरकंदी भरपूर मात्रा में खाएं। ताजे फलों को अपने आहार में शामिल करें। मेनोपॉज के बाद आयरन की ज्यादा जरूरत नहीं होती लेकिन फाइबर फूड अधिक मात्रा में खाएं। इस दौरान सोया डाइट भी काफी फायदेमंद होती है।


from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2JCNkvm

Pages