
इस मौसम में जुकाम जैसी बीमारी का होना आम बात है लेकिन हमें इससे निपटने के लिए कई तरह की दवाईयां लेनी पड़ती हैं। लेकिन आप चाहे तो जुकाम से निपटने के लिए घरेलू उपाए, अपना कर आसानी से
1. अगर आपको जुकाम कई दिनों से हो रहा है तो आप पानी में नमक डालकर गर्म करें और रोज सोते समय पीएं, इस तरह रोज करने से आपको जुकाम से राहत मिलेगी।
2. गर्म पानी के एक ग्लास में नींबू का अर्क निचोड़कर उसमें एक चम्मच शहद मिलाकर पीने से जुकाम में तुंरत राहत मिलती है।
3. एक ग्लास दूध में खजूर डालकर उबाल लें और गरम-गरम पीएं इस तरह से जुकाम में आराम मिलता है।
4. तुलसी, पुदिना, काली मिर्च और अदरक की चाय बना कर पीने से जुकाम में तुरंत फायदा होता है।
5. रोजाना दिन में दो-तीन बार शदह और अदरक का सूप बनाकर पीने से जुकाम से छुटकारा मिसता है।
6. काली मिर्च को पीस लें और शहद में मिलाकर सेवन करें आप ऐसा करने से जुकाम में तुरंत राहत महसूस करेंगे।
7 .सुबहा-शाम लौंग की चाय बना कर पीएं जुकाम में आराम मिलने लगेगा।
8. जुकाम की समस्या से तुरंत आराम के लिए जायफल और दालचीनी को पानी में डालकर उबालें और गुनगुना होने पर सेवन करें जल्दी आराम मिलेगा।
9. किशमिश को तबे पर भूनकर खाने से जुकाम में लाभ मिलेगा।
10. गरम पानी के साथ अजवाइन का सेवन करने से भी जुकाम में फायदा होता है।
from haribhoomi https://ift.tt/2Mt4AXN