
व्यंजनों में चटपटा, तीखा स्वाद लाने के लिए हरी मिर्च का प्रयोग किया जाता है। खाने के साथ हरी मिर्च न मिले तो कुछ लोगों को खाने में तीखा स्वाद नहीं आता है। लेकिन हम कभी ये नहीं सोचते है कि हरी मिर्च सिर्फ तीखे स्वाद के लिए नहीं खाई जाती है, बल्कि हरी मिर्च आपके स्वास्थ्य को भी लाभ पहुंचाती है।
हरी मिर्च एक औषधी के समान है ये शरीर की कई बीमारियों को दूर कर देती है। इसमें स्वास्थ्य वर्धक गुण भी होते हैं। हरी मिर्च में विटामिन सी, फाइबर्स, एंटी-बैक्टीरियल आदि गुण पाए जाते हैं।
हरी मिर्च के लाभ...
- हरी मिर्च में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेट्स फ्री रैडीकल्स होता है, जो शरीर की कोशिकाओं को पहुंचने वाले नुकसान से रक्षा करने में मदद करता हैं।
इसे भी पढ़ें: इस एक फल के ये हैं पांच चमत्कारी फायदे, हार्ट अटैक सहित कैंसर होगा छूमंतर
- कई शोध बताते हैं कि हरी मिर्च में एंटीऑक्सीडेंट होता है जो कि शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और कैंसर जैसी बीमारी को दूर करने में कारगर साबित हो सकता है।
- हरी मिर्च में मौजूद पोषक तत्वों का त्वचा को साफ बनाए रखने में अहम रोल होता है। इसके पोषक कील-मुंहासे नहीं होने देते हैं। हरि मिर्च में विटामिन ए, बी6, सी, आयरन, कॉपर, पोटेशियम, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होता है।
- हरी मिर्च में डाइटरी फाइबर का एक बेस्ट स्त्रोत होता हैं जो शरीर में से विषैले तत्व बाहर निकालने में मददगार साबित होती हैं।
- हरी मिर्च में एंटी-बैक्टीरियल तत्व होते हैं, जिसकी वजह से शरीर बैक्टीरिया-फ्री रहता है, और यह इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में भी मदद करता है।
from haribhoomi https://ift.tt/2Pc0cuK