आज हम आपको एक ऐसी रेसिपी बताएंगे जो विटामिन से भरपूर है और स्वाद में भी लाजवाब है. जी हां, लौकी और गुलकंद की इस गुजिया का स्वाद आपके मेहमानों की जबान से नहीं उतरेगा. इन दोनों के कॉम्बीनेशन वाली गुजिया स्वाद के साथ आपकी सेहत का भी ख्याल रखेगी. गुलकंद में विटामिन सी, ई, और बी की भरपूर मात्रा होता है. यह विटामिन शरीर को थकान से राहत और ठंडक देता है. साथ ही मानसिक तनाव कम करता और वजन कम करने में भी सहायक है. वहीं, लौकी में मौजूद कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस व पोटेशियम से हार्ट अटैक की संभावना में कमी आती है. लौकी से डायबिटीज नियंत्रित होने के साथ हाई ब्लड प्रेशर को भी रोकता है. लौकी खाने से हीमोग्लोबिन भी बढ़ाता है.
लौकी-गुलकंद की गुजिया बनाने के लिए आवश्यक सामग्री (3-4 व्यक्तियों के लिए)
1 लौकी
2 बड़े चम्मच गुलकंद
4 बड़े चम्मच घी
150 ग्राम मैदा
आधा कप सूजी
100 ग्राम मावा
8-10 नग इलायची
1/2 कप नारियल का बूरा
शक्कर स्वादानुसार
बनाने की विधि
गैसपर सबसे पहले पानी उबलने के लिए रख दीजिए.
इसमें लौकी घिसकर डाल दीजिए.
थोड़ी देर बाद पानी निकाल दीजिए.
कड़ाई में घी गर्म कर लौकी के साथ मावा, शक्कर और इलायची पाउडर डालकर 5-10 मिनट तक पका लें.
इसके बाद इसे ठंडा कर लें और इसमें गुलकंद और नारियल का बूरा डालकर मिश्रण तैयार कर लीजिए.
इसके बाद अलग बर्तन में मैदा, सूजी में घी का मोयन डालकर पानी से आटा गूंध लीजिए.
छोटी-छोटी लोई बनाकर इसे गोल आकार में बेल लीजिए.
इसमें तैयार मिश्रण की स्टफिंग कर धीमी आंच में तेल में फ्राई कर लीजिए.
गुजियों को ठंडा करके सर्व कीजिए.
from Zee News Hindi: Health News https://ift.tt/2wbDuuj
