सेहत का खजाना हैं ये 5 सुपरफूड, खाने में जरूर करें इन्‍हें शामिल - Health Care Tips Hindi

सेहत का खजाना हैं ये 5 सुपरफूड, खाने में जरूर करें इन्‍हें शामिल



सेहत के लिए जरूरी पोषक तत्वोंे की कमी पूरी करने के लिए अक्स र लोग सप्लि मेंट्स का सहारा लेते हैं। मगर पोषण विशेषज्ञों का कहना है कि हमें पौष्टि क तत्वों की तलाश के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं है। यह हमारे घर में ही मौजूद हैं।

कुछ भारतीय सुपरफूड ऐसे हैं, जिनमें पर्याप्त मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं जिनका सेवन लाभकारी होता है। यह आसानी से मिल भी जाते हैं और अपने रोज के खानपान में इन्हें शामिल करने से खाने का स्वा द भी बढ़ता है।

आंवला


इसे इंडियन गूसबेरी भी कहते हैं। इस में संतरे और नींबू की तुलना में अच्छी मात्रा में विटामिन सी होता है। इसके अलावा आंवले में डायटरी फाइबर, फॉस्फोरस, आयरन और कैल्शियम पर्याप्त मात्रा में होते हैं। ये सभी तत्व शरीर के लिए बेहद जरूरी होती हैं। आंवला खाने का एक और फायदा यह होता है कि इससे जुकाम और आंखों की समस्या ठीक होती है और इम्यून सिस्टम बेहतर होता है।

घी


घी को एंटीऑक्सीडेंट का अच्छा स्रोत माना जाता है। इसमें विटामिन ए और ई एंटीऑक्सीडेंट है और विटामिन-डी आपकी हड्डियों को मजबूत करने में मदद करता है और मांसपेशियों में होने वाले दर्द को कम करता है। घी में मौजूद विटामिन-के खून का थक्का बनने से रोकने में अहम भूमिका निभाता है। यह अन्य खाद्य पदार्थों से मिलने वाले विटामिन और मिनरल को अवशोषित करने की क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। इसके अलावा यह आपके प्रतिरक्षा प्रणाली को भी मजबूत रखता है।

सहजन की फली

सहजन शरीर के लिए लाभकारी सुपरफूड है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स के अलावा विटामिन ए, सी, पोटेशियम, कैल्शियम, आयरन, प्रोटीन और अमीनो एसिड होते हैं। साथ ही इसमें पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम होता है इसलिए सहजन की फली को सुपरफूड्स के रूप में खाने में जरूर शामिल करना चाहिए।

हल्दी turmeric


हल्दी हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के साथ, घावों को तेजी से भरने और दर्द को ठीक करने में भी अहम रोल निभाती है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेंट्री, एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो कि सूजन और संक्रमण को कम करने में उपयोगी होते हैं इसलिए हल्दी को अपनी डाइट में जरुर शामिल करें।

दही


दही में प्रोबायोटिक गुण होते हैं जो कि बैक्टीरिया को खत्म करते हैं और इम्यूनिटी को बढ़ा देते हैं। अगर आप रोजाना एक कप दही खाते है इससे 100-150 कैलोरी, 20 प्रतिशत कैल्शियम मिलता है जो हड्डियों के लिए बेहद जरूरी होता है।

from Live Hindustan Rss feed https://ift.tt/2vZbHh7

Pages