जब हम सौंदर्य की बात करते है तो हमारा ध्यान निखरी चमकती त्वचा पर जाता है क्योंकि एक स्वस्थ दमकती त्वचा को ही सुंदरता का आधार माना जाता हैं. सुंदर त्वचा पाने के लिए यह जरूरी नहीं है कि बाजार से मंहगे केमिकल से बने प्रोडक्ट ही इस्तेमाल किए जाएं. जबकि स्वस्थ और सुंदर त्वचा का रहस्य आपकी रसोई में है, और इसमें सबसे फायदेमंद है हल्दी. हल्दी एक ऐसा एंटीसेप्टिक है जिसे बेहिचक प्रतिदिन प्रयोग किया जा सकता है, हल्दी त्वचा को निखारने सवांरने के साथ ही उसे गोरा भी बनाती है. इसमें अनेक औषधीय गुण भी होते हैं जो त्वचा की रंगत को निखारने के साथ उसे आकर्षक और जवां बनाएं रखता है.
मुंहासों को दूर करने के लिए
- हल्दी के जीवाणुरोधी गुण मुंहासों को उत्पन्न होने से रोकते है. इससे चेहरे से निकलने वाली प्राकृतिक तेल को भी नियंत्रित करने का गुण होता है जिससे मुंहासों को कम करने में मदद मिलती है. इसके लाभ के लिए हल्दी और शहद को मिक्स कर लें. इससे मुंहासों पर लगाएं और रातभर के लिए छोड़ दें. अगली सुबह साफ पानी से अपने चेहरे को धो लें. हफ्ते में तीन से चार दिनों तक रोजाना करने से मुंहासों से छुटकारा मिल जाता है.
- इसके अलावा हल्दी में चंदन का पाउडर और गुलाबजल मिलाकर लगाने से भी मुंहासों की समस्या में काफी आराम मिलता है.
झुर्रियों के लिए
- हल्दी में पाएं जाने वाले तत्व उम्र के साथ त्वचा पर आने वाली झुर्रियों को रोकती है. झुर्रिया कम करने के लिए आधा चम्मच हल्दी और एक चम्मच दही को मिला कर पेस्ट बना लें इसे चेहरे पर लगाएं.
- सूर्य की अल्ट्रावाॅयलेट किरणों से बचाव के लिए हल्दी फायदेमंद होती है. इसके लिए आधा चम्मच हल्दी में एक नीबू का रस और कच्चा दूध मिला लें. इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं और सूखने पर साफ पानी से धो लें.
- हल्दी और शहद में कुछ बूंदे गुलाब जल की मिला दें. इस पेस्ट को आप अपनी गर्दन और चेहरे पर लगाएं. यह हल्दी फेस पैक झुर्रियां मिटाने के साथ ही साथ चेहरे की त्वचा में निखार लाता है.
डेड सेल्स की सफाई के लिए
- हल्दी के पाउडर में 2-4 ऑलिव ऑइल की बूंदे और आधा चम्मच नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर लगा कर रखें, फिर इसको स्क्रब की तरह हाथो से छुड़ाकर निकाल लें. इससे त्वचा के डेड सेल्स की सफाई हो जाती है. त्वचा की डेड स्किन हटने से उसे स्वस्थ और चमकदार बनाने में मदद मिलती है.
- इस हल्दी फेस पैक के लाभ नींबू त्वचा को ब्लीच कर उसकी रंगत निखारता है, दूध त्वचा को नमी प्रदान कर उसे मुलायम बनाता है. बेसन स्क्रब के समान कार्य करता है और त्वचा पर जमे मैल और मृत कोशिकाओं को निकालता है.
- दो चम्मच उड़द की दाल, चार चम्मच दूध, नींबू का रस, एक चम्मच सरसों का तेल, डेढ़ चम्मच चंदन पाउडर और चुटकी भर हल्दी को मिलाकर हाथ-पैरों की लगा लें, सूखने पर उतार दें इससे त्वचा को नई जान मिलेगी.
- पानी में छाछ और हल्दी मिलाकर नहाने से त्वचा के डेड स्किन निकल कर त्वचा खिल उठती है.
ड्राई स्किन यानी रूखी
- ड्राई स्किन यानी रूखी त्वचा के लिए, एक अंडा, आधा चम्मच जैतून या बादाम का तेल, आधा चम्मच गुलाबजल, आधा चम्मच नींबू का रस और आधा चम्मच हल्दी लेकर इन सब चीजों को अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट बनाएं, इस पेस्ट को बीस मिनटों तक चेहरे पर लगा कर रखें. साफ पानी से धो लें इससे ड्राई स्किन को नमी मिलेगी.
- रूखी त्वचा में निखार के लिए हल्दी को बादाम और ओट्स के साथ मिला कर चेहरे पर इस हल्दी फेस पैक का लेप करें.
आॅयली स्किन यानी तैलीय त्वचा के लिए
- हल्दी में चेहरे के अतिरिक्त तेल को नियंत्रित करने का प्राकृतिक गुण मौजूद होता है. इसमें मौजूद फैटी एसिड तेल के नियंत्रण में सहायक होता है. तैलीय त्वचा के लिए चने की दाल को रात भर दूध में भिगोकर रखें. इसे सुबह पीस लें, अब इसमें आधा चम्मच हल्दी पाउडर मिलाकर चेहरे पर लगायें और सूखने पर पानी से धो लें.
- इसी तरह आधा चम्मच हल्दी में एक चम्मच दही और एक चम्मच नीबू का रस मिलाकर पेस्ट बना लें. इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं. सूख जाने पर पानी से धो लें.
गर्दन की सफाई के लिए
- हल्दी में ताजी मलाई, दूध और बेसन या फिर आटा मिला कर गाढा पेस्ट बनाएं. इस हल्दी फेस पैक को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं. सूखने पर ठंडे पानी से धो लें.
होंठ फटने पर
- सरसों के तेल में चुटकी भर हल्दी मिलाकर होंठ तथा नाभि पर लगायें. होंठ फटना बन्द हो जायेंगे.
त्वचा की सफाई के लिए
- 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर, 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी, 2 चम्मच सेब का सिरका मिलाकर इसे बीस मिनटों तक लगा कर रखें द्य एक महीने में दो तीन बार इस हल्दी फेस पैक का प्रयोग करें, यह चेहरे को नरम, कोमल और त्वचा में चमक देता है.
- हल्दी और चन्दन का पाउडर थोडा सा पानी मिलाकर इस पेस्ट को करीब 10 मिनट तक लगा कर रखें. इस हल्दी फेस पैक से त्वचा की रंगत बढती हैं.
- केवल हल्दी और शहद को मिलाकर एक बेहतरीन का गोल्डन हल्दी फेस पैक तैयार किया जा सकता है जो आपकी त्वचा को अंदर से निखार देता है.
- दो चम्मच हल्दी में एक चम्मच को नारियल तेल में मिलाएं इस पेस्ट को त्वचा पर लगाने से जलन व सूजन को ठीक करता है. इस पेस्ट को लगाने के बीस मिनटों बाद किसी सूती गीले कपड़े से या रूई से अच्छी तरह साफ करें इस हल्दी फेस पैक से आपकी त्वचा खूबसूरत लगेगी.
- एक कटोरे में दो चम्मच दूध लें और इसमें आधा चम्मच नींबू का रस डालें. अब इसमें आधा चम्मच हल्दी और दो चम्मच बेसन मिलाएं. इन सब चीजों को अच्छी तरह मिला लें और अपने चेहरे पर लगा लें. इसे पंद्रह मिनट के लिए छोड़ दें, जब तक कि यह सूख न जाए. अब अपने चेहरे को साफ पानी से धो लें और सूती कपड़े से थपथपाकर सुखा लें.
- हल्दी को पीसकर मक्खन में मिलाकर शरीर पर मलने से त्वचा में निखार आता है.
- त्वचा पर कटे-फटे व दाने पर हल्दी फेस पैक लगाने से यह जल्दी ही ठीक हो जाते है.
- कच्चे दूध में पिसी हुई हल्दी मिलाकर मलने से त्वचा मुलायम होती है।
- सिर्फ हल्दी और गुलाबजल मिलाकर पेस्ट बनाकर, एक सिंपल फेस पैक बनाया जा सकता है.

