ये तो लगभग हर किसी को मालूम है कि खाली पेट पानी पीना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। ठीक उसी तरह गर्भावस्था में महिला का भी खाली पेट पानी पीना काफी लाभदायक होता है। गर्भवती महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की सलाह दी जाती है, जिससे उसे डिलीवरी के समय किसी भी तरह की कोई दिक्कत न हो।
गर्भावस्था में गर्भवती महिला को खाली पेट गुनगुना पानी पीना चाहिए। यह सेहत के लिए बहुत लाभदायक होता है।
इससे बॉडी में पानी की कमी नहीं होती साथ ही जल्दी थकान नहीं होती है। पानी पीते रहने से बॉडी का टॉक्सिन बाहर निकलता रहता है।
गर्भावस्था में खाली पेट गुनगुना पानी पीने के फायदे
- प्रेग्नेंसी में खाली पेट गर्म पानी पीने से पाचन तंत्र सुचारू रूप से काम करता है।
- पाचन तंत्र में जमा फैट और तेल, गर्म पानी पीने से बाहर निकल जाता है।
- पाचन तंत्र सही रहने से पेट साफ रहता है।
- सही तरह से पेट साफ होने से कब्ज, एसिडिटी आदि की समस्या नहीं होती है।
- प्रेग्नेंसी में ब्लड सर्कुलेशन सही रहना चाहिए। गर्म पानी पीने से ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है।
- ब्लड सर्कुलेशन सही होने से बॉडी के सभी पार्ट्स को सही मात्रा में ऑक्सीजन और पोषक तत्व मिलते हैं।
- सही पोषक तत्व बच्चे के विकास के लिए कारगर होता है।
- प्रेग्नेंसी में हार्मोनल चेंजेंस के कारण कमजोरी आ जाती है। गर्म पानी पीने से एनर्जी मिलती है।
from haribhoomi https://ift.tt/2zVkDbI
