
कीट-पतंगों का ज्यादा या कम काटना ब्लड ग्रुप पर निर्भर करता है। A ब्लड ग्रुप वाले लोगों को बाकी ब्लड ग्रुप के लोगों की तुलना में ज्यादा कीड़े-मकौड़े काटते हैं। हाल ही में हुई एक स्टडी में इस बात की पुष्टि हुई है। A ब्लड ग्रुप के लोगों को खासतौर पर किलनियां (टिक), विशेषतौर पर खटमल ज्यादा काटते हैं।
खटमल के काटने से घातक बीमारियां हो सकती हैं। दरअसल, किलनियां खून चूसने वाले परजीवी होती हैं और यह ज्यादातर लकड़ियों में पाई जाती हैं।
ऐसे की गई रिसर्च
मर्साय यूनिवर्सिटी में रिसर्चर्स ने लैब में एक प्रयोग किया। शोधकर्ताओं ने एक पेट्री डिश पर जीवाणुरहित फिल्टर पेपर पर सभी ब्लड ग्रुप 'A', 'B', 'AB' और 'O' का सैंपल रखा। इसके बाद एक किलनी को इस डिश पर रखकर शोधकर्ताओं ने उस किलनी की एक्टिविटीज पर नजर रखी।एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक शोधकर्ताओं ने पाया कि 36 प्रतिशत किलनियां ब्लड ग्रुप 'A' की तरफ अट्रैक्ट हुई और सिर्फ 15 प्रतिशत ब्लड ग्रुप 'B' की तरफ अट्रैक्ट हुई।
from haribhoomi https://ift.tt/2zNHw10