मुंह के छालों से हैं परेशान तो 10 मिनट में मिल सकता है आराम... - Health Care Tips Hindi

मुंह के छालों से हैं परेशान तो 10 मिनट में मिल सकता है आराम...

मुंह के छालों से हैं परेशान तो 10 मिनट में मिल सकता है आराम...


 मुहं के छाले से अक्सर लोग परेशान रहते हैं. मुंह के छाले के कई कारण हो सकते हैं. यह एलर्जी, हॉर्मोन्स में बदलाव, पेट के इंनफेक्शन से हो सकता है. यही नहीं दांत से मुंह के अंदर खरोंच लगना या किसी कारण बस गाल कटने से भी मुंह में छाले हो जाते हैं. हालांकि मुंह के छाले के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है लेकिन संभवतः मुंह के छालों का मुख्य कारण यह होता है.

मुंह के छाले से खाने-पीने में काफी परेशानियां होती है. अधिकतर यह गालों के अंदर होते हैं. मुंह के छाले को चिकित्सीय भाषा में कैंकर सोर्स भी कहा जाता है. मुंह के छाले कभी-कभी अधिक परेशानियां भी करते हैं. हालांकि यह ज्यादातर कम समय के लिए होते हैं. लेकिन कभी-कभी यह काफी समय तक तकलीफ देते हैं. अगर छालों के साथ-साथ बुखार भी आता है तो ठीक होने में तीन हफ्ते लग सकते हैं. अगर खाने निगलने में परेशानियां हो रही हो तो आप डॉक्टर से मिल सकते हैं.

हालांकि मुंह के छाले ज्यादातर खुद-ब-खुद ही ठीक हो जाते हैं. इसके लिए इलाज की जरूरत भी नहीं पड़ती है. दर्द से आराम पाने के लिए आप घरेलू नुस्खे भी अपना सकते हैं. पेट से इनफेक्शन से यह ज्यादा होता है इसलिए पेट साफ करने के बारे में सोचने की जरूरत है. पेट में दर्द, पेट में ऐंठन, कॉन्सटिपेशन रहना, आदि जैसी समस्याएं होती है, जिसके कारण मुंह में छाले निकलते हैं.

तुलसी का पौधा प्रत्येक घर में मिल जाता है. यह आसानी से उपलब्ध भी होता है. तुलसी काफी लाभकारी है यह वातावरण के अलावा हमारे शरीर के लिए रामवाण है. इससे कई बीमारियों का इलाज किया जा सकता है. तुलसी में एंटी-ऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं इसलिए इसके पत्ते को दिन में दो बार पांच पत्ते खाने से मुंह के छाले ठीक होते हैं.

इसके अलावा एक चम्मच सुबह खाली पेट खसखस का गर्म पानी के साथ लेने से भी मुंह के छाले ठीक होते हैं. नारियल के तेल से भी मुंह के छाले को खत्म किया जा सकताहै. नारियल तेल को पानी के साथ मिलाकर इसका सेवन करें. ये पेट को ठंडा रखता है और मुंह के छाले ठीक करता है.

मुलेठी में पाए जाने वाले एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण मुंह के छालों में राहत देता है. मुलेठी को पीस कर इसे एक छोटे चम्मच शहद के साथ मिलकर मुंह में हुए छालों लगाएं. इससे काफी फायदा मिलेगा.

घर में हल्दी आसानी से मिलने वाला सामान है. हल्दी में एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते हैं. हल्दी में पानी मिक्स कर पेस्ट के रूप में तैयार कर लें और इसे मुंह के छाले पर लगाएं. और 10 मिनट बाद पानी से कुल्ला कर लें.

from Zee News Hindi: Health News https://ift.tt/2Jy8CJ8

Pages