रात को पकाए चावल सुबह खाने से पेट दुरुस्त
हम में से कई लोग रात को बनाए गए एक्स्ट्रा परांठे, चपातियां व चावल सुबह नाश्ते में खा लेते हैं। अमरीकी वैज्ञानिकों ने शोध में पाया कि रात को बनाकर रखे गए चावल सुबह खाने से पेट की गर्मी शांत होती है व अल्सर जैसे कई रोगों से राहत मिलती है। इसके लिए वैज्ञानिकों ने पकाए हुए चावल को मिट्टी के बर्तन में रखा। सुबह इसमें जो खमीर आया वह सेहतमंद पाया गया।
सुबह उठकर 2 गिलास पानी पीने से फायदा -
अक्सर सुनने में आता है कि कुछ लोग सुबह उठते ही दो गिलास गुनगुना पानी पीते हैं। कारण वजन कम करना या कब्ज की दिक्कत को दूर करना होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं यह काम कैसे करता है। रातभर सोने के दौरान शरीर के विभिन्न हिस्सों में बलगम और बैक्टीरिया इकट्ठे हो जाते हैं। ऐसे में गुनगुना पानी अंदरुनी अंगों पर जमे कफ, बैक्टीरिया व अन्य विषैले तत्त्वों को बाहर निकाल देता है। इससे पेट से जुड़े रोगों में काफी लाभ होता है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2UcXN62