पीपल को सेहत का खजाना माना जाता है। आयुर्वेद में सामान्य बीमारियों से लेकर गंभीर रोगों तक इसका प्रयोग किया जाता है। जानते हैं इनके फायदों के बारे में:-
हृदय रोग :
तीन ताजा पत्तों के आगे-पीछे के कोनों को तोड़कर रोज सुबह खाली पेट चबाने से खून साफ होता है। साथ ही ये धमनियों में जमा कोलेस्ट्रॉल को दूर कर ऑक्सीजन का संचार करते हैं। इससे हृदय रोग की आशंका कम होती है।
बुखार :
तीन ताजा पत्ते एक गिलास पानी में उबालें, पानी जब आधा रह जाए तो गुनगुना होने छानें व पी लें। तेज बुखार में ऐसा दिन में 2-3 बार करने से लाभ होता है।
खुजली :
3-4 पत्तियों को पानी के साथ पत्थर पर घिसें व इसे दिन में 3 - 4 बार खुजली या कीड़े के काटने वाली जगह लगाएं।
ध्यान रहे : इसे चबाने से एक घंटा पहले और बाद कुछ न खाएं। इसकी तासीर गर्म होती है इसलिए इसके बाद जंकफूड, तली-भुनी व मसाले वाली चीजें खाने से बचें।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2KBXIa1