20 से 60 की उम्र में हो सकती है जोड़ों से जुड़ी ये समस्या - Health Care Tips Hindi

20 से 60 की उम्र में हो सकती है जोड़ों से जुड़ी ये समस्या

गाउट आर्थराइटिस का एक प्रकार है। शरीर में यूरिक एसिड के बढ़ने से ऐसा होता है। 20 से 60 वर्ष की उम्र में ये दिक्कत अधिक होती है। पैर के अंगूठे में सूजन व अधिक दर्द से हिस्से का लाल होना रोग का मुख्य लक्षण है। कुछ मरीजों में शरीर के अधिकांश बड़े-छोटे जोड़ों में दर्द व सूजन होती है जिसे पॉलीआर्टीकुलर गाउट कहते हैं। ऐसे में पैरों में अधिक दर्द व अंगूठे के सूजकर लाल होने से व्यक्ति न ही चल पाता है व थोड़ा भी वजन-दबाव सहन नहीं कर पाता।

क्या है उपचार : गाउट के उपचार में दर्द निवारक दवाइयां जैसे इन्डोमीसासिन कोलाचिसिन, एलाप्यूरेनोल दी जाती हैं।
ऐसे करें बचाव : चाय, कॉफी, कोल्ड ड्रिंक व सोडा से परहेज करें। ये शरीर में यूरिक एसिड बढ़ाते हैं। सब्जियों में गोभी, लोबिया, छिलके वाली दालें, राजमा व चने आदि भोजन में कम लें। वजन अधिक है तो कम करने की कोशिश करें। अल्कोहल व मांसाहार से दूरी बनाएं। साथ ही घी लेने से बचें।

जोड़ों के दर्द से ऐसे बचें
1. हफ्ते में पांच दिन 30 मिनट की एक्सरसाइज जरूर करें। इसमें जॉगिंग, ब्रिस्क वॉक व साइक्लिंग कर सकते हैं।
2. विटामिन-डी की कमी न हो, इसलिए रोजाना सुबह धूप में 30 मिनट बैठें।
3. वजन न बढ़ने दें क्योंकि इससे जोड़ों पर दबाव पड़ता है। साथ ही एक ही पोजीशन में लंबे समय तक न बैठें।
4. ठंडे पानी से नहाने से बचें और एसी का प्रयोग न करें। खासकर सर्दी में गुनगुने पानी से नहाएं।
5. स्टीम बाथ या गुनगुने पानी से जोड़ों की सिंकाई में फायदा होता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2XcGCqb

Pages