सर्दियों में पिंड खजूर शरीर को तुरंत शक्ति-स्फूर्ति देता है। यह हृदय व मस्तिष्क को शक्ति देने के साथ-साथ वात, पित्त और कफ तीनों दोषों को दूर करता है।इसमें कार्बोहाईड्रेट, प्रोटीन, कैल्शियम, पोटेशियम और फॉस्फोरस आदि प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं।आइए जानते हैं पिंड खजूर के फायदे :-
- दुबले लोगों को वजन बढ़ाने के लिए खजूर के साथ दूध पीना चाहिए।
- रात के समय खजूर भिगोकर सुबह दूध या घी के साथ खाने से मस्तिष्क व हृदय की मांसपेशियों को ताकत मिलती है। रक्त की कमी से धड़कनों की अनियमितता व एकाग्रता की कमी में खजूर लाभदायी होता है।
- दमे की शिकायत है तो 2 खजूर सुबह-शाम चबाकर खाएं। इससे कफ और सर्दी दूर होती है।
- पिंड खजूर खाने से पेशाब के रोग भी दूर होते हैं। बुढ़ापे में पेशाब बार-बार आए तो दिन में दो खजूर खाने से लाभ होगा।
- बच्चा बिस्तर पर पेशाब करे तो उसे रात को छुहारे या पिंड खजूर वाला दूध पिलाने से फायदा होता है।
- भूख बढ़ाने के लिए इसका गूदा निकालकर दूध में पकाएं। ठंडा करके पीस लें। यह दूध बहुत पौष्टिक होता है। इससे भूख बढ़ती है और खाना भी पच जाता है।
- 100 ग्राम से अधिक खजूर नहीं खाने चाहिए। इससे पाचनशक्ति गड़बड़ा सकती है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2HNL72T