कैंसर से लड़ने की क्षमता देती है कीवी -
न्यूजीलैंड की 'एयूटी यूनिवर्सिटी ऑफ ऑकलैंड' ने अपने शोध में पाया कि कीवी कैंसर के खतरे को कम कर सकती है। शोधकर्ताओं के मुताबिक रोजाना 2-3 कीवी खाने से शरीर में कैंसर युक्त कोशिकाओं का निर्माण बंद हो जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन सी और पोटेशियम भरपूर मात्रा में होते हैं जो कैंसर से लड़ने की क्षमता प्रदान करते हैं।
ज्यादा चीनी खाने से हो सकता है डिप्रेशन -
अटलांटा यूनिवर्सिटी में की गई एक नई रिसर्च में ज्यादा चीनी खाने से मन और मस्तिष्क को होने वाले नुकसानों को नए ढंग से बताया गया है। चूहों पर की गई रिसर्च में वैज्ञानिकों ने पाया कि चीनी खाने से डिप्रेशन और एंग्जाइटी का खतरा बढ़ जाता है। इसके साथ किडनी को नुकसान, दिल की बीमारियां और डिमेंशियां यानी भूलने की बीमारी होने की आशंका भी बढ़ सकती है।
बीमारियां फैला रहा है हैंड ड्रायर-
जर्नल ऑफ हॉस्पिटल इंफेक्शन में छपी रिपोर्ट के अनुसार वॉशरूम में लगा हाथ सुखाने वाला 'हैंड ड्रायर' बीमारी फैलाने वाले कीटाणुओं का बड़ा घर है। हैंड ड्रायर सेे कीटाणु 27 गुना ज्यादा फैलते हैं। ऐसे ही तौलिया भी खतरनाक होता है। लेकिन इनकी तुलना में पेपर टॉवल उपयोगी होता है क्योंकि हाथ पोंछते समय रगड़ने की प्रक्रिया के दौरान बैक्टीरिया अपने आप नष्ट हो जाते हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2RtNwPW