लेमन ग्रास से तैयार करें यूनानी चाय - Health Care Tips Hindi

लेमन ग्रास से तैयार करें यूनानी चाय


सर्दी के मौसम में खांसी और जुकाम जैसे रोग होना आम बात है। ऐसे में इज्.खर मकी या लेमन ग्रास एक ऐसा पौधा है, जिसकी पत्तियों से बनाई गई सर्दी के मौसम में खांसी और जुकाम जैसे रोग होना आम बात है। ऐसे में इज्.खर मकी या लेमन ग्रास एक ऐसा पौधा है, जिसकी पत्तियों से बनाई गई चाय कई रोगों में फायदेमंद होती है। आइए जानते हैं इसकी उपयोगिता के बारे में।
फायदे : यह चाय सर्दी-जुकाम, बदनदर्द, गले में दर्द, सीने में दर्द, नजला और जोड़ों के दर्द में फायदेमंद होती है।
गुण : एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर यह चाय सर्दी के अलावा किसी भी मौसम में पी जा सकती है। चाय बनाने के लिए सूखी व ताजी दोनों तरह की लेमन ग्रास का इस्तेमाल किया जा सकता है।
ऐसे बनाएं -
एक कप चाय के लिए पानी में इज्.खर मकी के पौधे की 3-4 पत्तियों को उबाल लें। उबाल आने पर इसमें स्वादानुसार चीनी डालें। पानी में पत्तियों का रंग आने के बाद छानकर इस्तेमाल करें। इस चाय को भोजन करने के आधा घंटा बाद पी सकते हैं।


from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2UAX4dZ

Pages