सेहत को लेकर मन में विचार हर रोज आते हैं लेकिन जरूरी है कि उस सोच को सकारात्मक ढंग से लिया जाए। आइए जानते हैं कि क्या आप भी सेहत को लेकर सिर्फ उलझन में रहते हैं?
1. आप कई समस्याओं से जूझ रहे हैं इसलिए सेहत के बारे में नेगेटिव विचार ही आते हैं?
अ: सहमत ब: असहमत
2. आप सोचते हैं मेरी सेहत तो अच्छी है और बनी रहेगी, इस बारे में ज्यादा विचार करने की जरूरत नहीं?
अ: सहमत ब: असहमत
3. सेहत के बारे में कोई विचार बनाते समय आपको लोगों और दिखावे की चिंता ज्यादा रहती है?
अ: सहमत ब: असहमत
4. आप दूसरों के आगे खुद को बढ़ा-चढ़ाकर सेहतमंद दिखाने से कभी परहेज नहीं करते?
अ: सहमत ब: असहमत
5. आपके हिसाब से बीमारी सिर्फ तन की होती है, मन पर आप कभी ध्यान नहीं देते?
अ: सहमत ब: असहमत
6. आप केवल उन्हीं लोगों से प्रभावित होते हैं जो सेहत के नाम पर कुछ करने की बजाय बचते हैं?
अ: सहमत ब: असहमत
7. आप अपनी सेहत के सच को जानते तो हैं लेकिन उसकी वास्तविकता को मानते नहीं?
अ: सहमत ब: असहमत
8. खराब सेहत से जुड़ी उलझनें पारिवारिक और प्रोफेशनल जिंदगी में गड़बड़ी कर रही हैं?
अ: सहमत ब: असहमत
9. आप पॉजिटिव बनने के लिए ऐसा कुछ भी नहीं कर रहे जो सही रास्ता चुनने में मददगार हो ?
अ: सहमत ब: असहमत
स्कोर और एनालिसिस
आप बस जमकर रह गए हैं:
यदि आप 6 या उससे ज्यादा सवालों से सहमत हैं तो आपने खुद को ऐसा इंसान बना लिया है जो बदल नहीं सकता, जबकि ऐसा नहीं है। हर इंसान अपने अंदर किसी भी तरह के बदलाव के लिए सक्षम हो सकता है बशर्ते वह उस पर फोकस करे और उसे सही तरीके से ले।
आप पॉजिटिव हैं:
यदि आप 6 या उससे ज्यादा सवालों से असहमत हैं तो वाकई आपने विचारों व कर्मों में सेहत को सबसे अच्छी जगह दी है। आप उन परिस्थितियों और उलझनों से घबराते नहीं हैं जो नकारात्मकता की ओर ले जाती हैं। आप स्वयं को और सिद्ध कर सकते हैं। अपने सेहत के विचारों में सकारात्मकता भरने के लिए प्रयास करते रहें।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2GswFfr