शहद, नींबू चेहरे पर लगाएं और कुछ ही मिनटों गोरी रंगत पाएं - Health Care Tips Hindi

शहद, नींबू चेहरे पर लगाएं और कुछ ही मिनटों गोरी रंगत पाएं

बदलते माैसम, शुष्क हवाआें आैर प्रदूषण के कारण कर्इ बार हमारे चेहरे की रंगत कहीं खाे जाती हैं।लेकिन अब आप काे इस बात से घबराने की जरूरत नहीं है क्याेंकि आज हम आपकाे बताने जा रहे कुछ एेसे घरेलू ब्यूटी टिप्स के बारे में जिनके प्रयाेग से आप अपनी खूबसूरती बरकरार रख सकते हैं। आइए जानते हैं उन खास ब्यूटी टिप्स के बारे में :-

- आंखों के नीचे काले घेरे हों तो रोजाना आंखों के आसपास कच्चे आलू के टुकड़े से हल्के हाथों से मसाज करें। कुछ ही दिनों में काले घेरे दूर हो जाएंंगे।

- 1 चम्मच शहद लेकर उसे चेहरे पर हल्के हाथों से लगाएं। 15-20 मिनट लगा रहने दें, फिर चेहरा धो लें। तैलीय त्वचा हो तो शहद में चार-पांच बूंद नींबू का रस डालकर लगाएं।

- जौ का आटा, हल्दी और सरसों का तेल पानी में मिलाकर उबटन बना लें। रोजाना शरीर पर मालिश कर गर्म पानी से नहाएं। दूध में केसर मिलाकर पिएं।

- अखरोट में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है। अखरोट खाने से और इसके तेल से मसाज करने पर चेहरे की कांति बढ़ती है।

- संतरे का जूस पिएं। संतरे के छिलकों को सुखाकर पेस्ट बना कर चेहरे पर लगाएं। यह काफी कारगर नुस्खा है।

- मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल मिलाकर लगाने से रंगत निखरने लगती है।

- दो चम्मच खीरे का रस, आधा चम्मच नींबू का रस और चुटकी भर हल्दी मिलाकर लगाएं।

- चार चम्मच मुल्तानी मिट्टी, दो चम्मच शहद, दो चम्मच दही और एक नींबू का रस साथ मिलाकर त्वचा पर लगाएं। आधे घंटे बाद चेहरा धो लें।

- रोज सुबह खाली पेट एक गिलास गाजर का जूस पीने से रंगत निखरने लगती है।

- नीम त्वचा की रोग प्रतिरोधी क्षमता बढ़ाता है। इसके उपयोग से पिंपल्स दूर हो जाते हैं। चार-पांच नीम की पत्तियों को मुल्तानी मिट्टी में मिलाकर थोड़ा पानी डालें और पीस लें। यह लेप चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद चेहरा धो लें।

- केला चेहरे की झुर्रियां मिटाता है। यह त्वचा में कसाव लाता है। पका केला मैश कर चेहरे पर लगाएं। आधे घंटे बाद चेहरा धो लें।

- एक चम्मच शहद व एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर लगाएं। त्वचा निखर जाएगी।

- जब भी बाहर जाएं तो सनस्क्रीन क्रीम या लोशन लगाएं। सूरज की कठोर किरणें त्वचा की रंगत को कम कर देती हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2UYCynH

Pages