स्वीडन में किए गए शोध के मुताबिक पालक न केवल शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की पूर्ति करता है बल्कि वजन घटाने में में भी इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। पालक की हरी झिल्ली जिन्हें थॉयकोलाइड्स कहा जाता है वजन कम करने में सक्षम हैं। यह पाचन की प्रक्रिया को धीमा कर बार-बार लगने वाली भूख को नियंत्रित करने में मदद करती है।इसके साथ ही पालक में कैलोरीज और फैट नहीं पाया जाता है। यह बहुत पौष्टिक होता है और इसमें फैट घुलनशील आहार फाइबर का अच्छा गुणवत्ता होता है।जानिए पालक के अन्य फायदाें के बारे में :-
एनीमिया -
पालक का नियमित सेवन एनीमिया से बचाता है। पालक आयरन का एक अच्छा स्त्रोत है। आयरन की जरूरत शरीर में ऊर्जा के लिए भी आवश्यक है क्योंकि यह हीमोग्लोबिन का एक कॉम्पोनेन्ट है, जो शरीर के सभी कोशिकाओं में ऑक्सीजन पहुंचाता है।
बालों के लिए -
पालक में विटामिन बी, सी, ई, पोटेशियम, कैल्शियम और फैटी एसिड्स होते हैं। ये सभी तत्व स्वस्थ बालों के विकास के लिए आवश्यक होते हैं। आयरन स्वस्थ बालों के विकास और मजबूत जड़ों के लिए जरूरी है।
आँखों के लिए -
पालक में एंटीऑक्सीडेंट ल्यूटिन और जेक्थिसैथिन होते हैं, जो आँखों से सबंधित समस्याओं से रक्षा करते हैं। पालक में विटामिन ए भी होता है। पालक आँखों की रोशनी बढ़ाने मे मददगार होता है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2FnJgjx