ZEE जानकारीः हफ्ते में 40 घंटे से ज्यादा काम करने से सेहत पर बुरा असर पड़ता है - Health Care Tips Hindi

ZEE जानकारीः हफ्ते में 40 घंटे से ज्यादा काम करने से सेहत पर बुरा असर पड़ता है





क्या आप एक हफ़्ते में 40 घंटे से ज़्यादा काम करते हैं ? अगर ऐसा है तो आपको सावधान हो जाना चाहिए. एक नये रिसर्च के मुताबिक 7 दिनों में 40 घंटे से ज़्यादा काम करने से मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है . अमेरिका में Researchers की एक टीम ने 5 हज़ार लोगों पर ये Study की. इस Study के ज़रिए काम के तनाव और उससे शरीर पर पड़ने वाले असर की जांच की गई.

शोध में वैज्ञानिकों ये पाया कि जो लोग हफ़्ते में 40 घंटे से ज़्यादा काम करते हैं, उनमें डिप्रेशन और तनाव की आशंका दोगुनी हो जाती है . इसमें सबसे ज़्यादा ख़तरा 35 से 40 वर्ष की आयु वाले लोगों को है . इस आयु के लोग काम के तनाव को अपने घर तक ले आते हैं और कई बार रात को सोने से पहले भी अपने काम के बारे में ही सोचते रहते हैं. रिसर्च में ये पाया गया कि काम के दबाव में 50 प्रतिशत लोग सिर्फ़ 5 घंटे की नींद ले पाते हैं . ऐसे लोग तनाव और डिप्रेशन के सामने जल्दी हार मान लेते हैं और मानसिक बीमारियों के शिकार हो जाते हैं . डिप्रेशन को बातचीत से, अलग तरह की Therapies से और Anti Depressant दवाओं की मदद से दूर किया जा सकता है.

अगर आपको भी लगता है कि आप Depressed हैं, तो अपने किसी दोस्त - रिश्तेदार या डॉक्टर के साथ बात कीजिए, उसके सामने अपनी भावनाओं का इज़हार कीजिए. इससे आपको फायदा होगा कुछ वर्ष पहले इजरायल में एक Study भी की गई थी . जिसमें ये दावा किया गया कि जो लोग काम का ज़रूरत से ज्यादा तनाव लेते हैं उनमें सामान्य लोगों के मुकाबले दिल की बीमारियों का खतरा 80 प्रतिशत ज्यादा होता है .

काम के दौरान ज्यादा तनाव लेने से शरीर में कुछ Hormones का स्तर बढ़ जाता है. और इन Hormones की जरूरत से ज्यादा मात्रा दिल की धमनियों में सूजन पैदा कर सकती है, इससे दिल का दौरा पड़ सकता है .अगर आप भी हर वक्त काम के तनाव से घिरे रहते हैं और आपको अपने Office में Over Time करने की आदत है, तो आपको सावधान होने की जरूरत है .आज के दौर में ज़िंदगी की रफ़्तार बहुत तेज़ हो गई है और काम के दबाव की वजह से लोग, बहुत कमज़ोर हो गये हैं.. ऐसे में एक छोटा सा झटका भी.. जानलेवा साबित हो सकता है.

from Zee News Hindi: Health News https://ift.tt/2PFNUOk

Pages