शरीर के साथ-साथ आंखों में थकान होती है। इस थकान को दूर करने के लिए एक्सरसाइज की जरूरत होती है। लगातार कोई एेसा काम करने से जिससे आंखों पर जोर पड़ता है इससे हमारी आंखों में थकान आ जाती है। आंखों की थकान को दूर करने के लिए एक्सरसाइज एक सबसे बेहतर तरीका है। इस लिए हम आपको कुछ एक्सरसाइज बता रहे हैं जिससे आंखों को आराम मिलेगा।
फोकस: दूर रखी किसी चीज को कम से कम आधे मिनट तक देखें व फोकस करें। फिर जल्दी जल्दी पलकें झपकाएं। इस प्रक्रिया को कम से कम 10 बार जरूर करें। इससे आंखों को राहत मिलेगी।
अंगुलियों का प्रयोग: आंखें बंद करें और धीरे से दो मिनट के लिए अंगुलियां रखें। चाहें तो पहले हाथों को आपस में थोड़ी देर रगड़ कर गर्म कर लें। आंखों पर अंगुलियों का ज्यादा जोर ना दें, हल्के से रखें। इससे आंखों को आराम मिलेगा।
आंखों को घुमाएं: घड़ी की सुई की दिशा में आंखों की पुतलियों को घुमाएं, फिर उल्टी दिशा में ऐसा करें। हर आधे घंटे में इसे करें। इससे भी आंखों की एक्सरसाइज होगी।
डॉक्टरी राय -
लंबे समय तक कंप्यूटर पर काम करते हैं, तो दिन में दो से तीन बार ठंडे पानी से आंखों में छींटे मारें और बीच-बीच में पलकें झपकाते रहें। आंखों में लगातार ज्यादा दर्द, जलन या चुभन हो, तो तुरंत नेत्र रोग विशेषज्ञ से संपर्क करें।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2S5YDz9