Peanut : सर्दी में मूंगफली खाना एनर्जी से भरपूर - Health Care Tips Hindi

Peanut : सर्दी में मूंगफली खाना एनर्जी से भरपूर



मूंगफली peanut में भरपूर मात्रा में peanut nutrition एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं जो शरीर को मजबूत बनाते हैं और खून की कमी को दूर करते हैं जिनको एनीमिया यानी खून की कमी वाली बीमारी है उनको नियमित मूंगफली peanut खानी चाहिए। इसलिए इसे गरीबों का बादाम भी कहते हैं। इससे कब्ज की समस्या दूर होती है। गर्भ में पल रहे बच्चे के विकास के लिए अच्छा होता है। इससे बच्चे का शरीर और दिमाग दोनों ही विकसित होता है। डॉक्टरी सलाह पर मूंगफली peanut को रात में भिंगों दें और सुबह कच्चे या हल्का भूनकर खाएं। इससे भी लाभ होता है। 
हार्ट यानी हृदय से जुड़ी बीमारियां में भी बचाव होता है। बढ़ती उम्र के लक्षणों को रोकने के लिए मूंगफली peanutखाना फायदेमंद है। मूंगफली peanutमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट बढ़ती उम्र के असर जैसे चेहरे पर झुर्रियों को रोकते हैं। इसमें कैल्शियम और विटामिन डी की पर्याप्त मात्रा होती है। इसके सेवन से हड्डियां मजबूत होती हैं। बढते बच्चों के विकास के लिए भी कैल्शियम की जरूरत पडती है। बच्चों को भी नियमित मूंगपफली खाने को देना चाहिए। इसके साथ ही हर उम्र के लोग व महिलाओं को सर्दी में 100 ग्राम मूंगफली खाना फायदेमंद होता है।
peanut nutrition पोषक तत्त्व :
100 ग्राम मूंगफली peanut में मौजद तत्त्व- प्रोटीन- 25.3 ग्राम, फैट्स- 40.1 ग्राम, मिनरल्स- 2.4 ग्राम, फाइबर- 3.1 ग्राम, कार्बोहाइड्रेट- 26.1 ग्राम, ऊर्जा- 567 कैलोरी, कैल्शियम, 90 मिग्रा, फॉस्फोरस 350 मिग्रा, आयरन-2.5 मिग्रा, कैरोटीन- 37 मिग्रा, थाइमिन- 0.90 मिग्रा, फोलिक एसिड-20 मिग्रा।

इस्तेमाल का तरीका:
आजकल कच्ची मूंगफली peanut आ रही है। इसको उबालकर खा सकते हैं। इसके साथ ही बालू में भूनी हुई मूंगफली को गुड़ के साथ खाना लाभकारी होता है। गुड़ खाने से खून की कमी दूर होती है। मूंगफली को पोहा, हलवा, उत्पम आदि में भी मिलाकर खा सकते हैं। गुड़ में बनी चिक्की या गजक भी खा सकते हैं। कई बार मूंगफली को भिंगोकर भी खाया जाता है। रात में मूंगफली peanut को भिंगो दें और सुबह खाएं। इससे शरीर को मजबूती मिलती है।

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2DXKNMc

Pages