रोजाना सुबह खाली पेट खाएं 1 चम्‍मच घी, होंगे ये 5 फायदे - Health Care Tips Hindi

रोजाना सुबह खाली पेट खाएं 1 चम्‍मच घी, होंगे ये 5 फायदे


घी केवल आपके खाने के स्वाद नहीं बढ़ाता बल्कि इसे खाने के खई फायदे है। हर रोज सुबह एक चम्मच घी खाने से कई बीमारियां के बचा जा सकता है। कहा जाता है कि इसमें मौजूद कुछ वसा आपके शरीर के लिए बेहद जरूरी होती है। लोग मानते हैं कि वसा मुक्त आहार लेना चाहिए लेकिन सभी ही वसा खराब नहीं होती। घी में मौजूद कुछ वसा शरीर के लिए अच्छई मानी गई है। आइए जानते हैं इसके कुछ फायदे

1. स्‍किन बनती है चमकदार

घी खाने से स्‍किन की कोशिकाएं पुनर्जीवित होती हैं जिससे स्‍किन में ग्‍लो आता है और वह हेल्‍दी बनती है। घी से स्किन की नमी भी बरकरार रहती है।

2. उम्र बढ़ने से रोके

गाय का घी एक प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट है जो मुक्त कणों को समाप्त करती है और ऑक्सीकरण प्रक्रिया को रोकती है। इस प्रकार, यह हमारे मस्कुलोस्केलेटल सिस्टम में अपरिवर्तनीय परिवर्तन को रोकता है, समय से पहले उम्र बढ़ने से बचाता है और अल्जाइमर रोग को रोकता है।

3. गठिया रोग से मुक्‍ति दिलाए

जिन लोगों के जोड़ों में दर्द या गठिया की परेशानी है उन्‍हें रोजाना घी खाना चाहिए। घी में ओमेगा 3 पाया जाता है और यह प्राक‍ृतिक लुब्रीकेंट से भरपूर होता है जिससे गठिया के दर्द से आराम मिलता है।

4. मोटापा घटाए

चिंता ना करें घी खाने से मोटापा नहीं बढ़ता। यदि आप इसका 1 चम्‍मच रोज खाएंगे तो शरीर का मेटाबॉलिज्‍म बढ़ेगा और वजन अपने आम ही कम होगा।

5. बाल मजबूत बनाएं

जिन लोगों के बाद झड़ते हैं या पतले हो चुके हैं , उन्‍हें नियमित रोज सुबह खाली पेट घी का सेवन करना चाहिए। इससे बाल हेल्‍दी तो बनते ही हैं साथ में मुलायम और चमकदार भी होते हैं।

from Live Hindustan Rss feed https://ift.tt/2PfNDPf

Pages