रोजाना की इन चीजों को खाने से कमजोर होती हैं हड्डियां - Health Care Tips Hindi

रोजाना की इन चीजों को खाने से कमजोर होती हैं हड्डियां



किसी भी स्वस्थ व्यक्ति के लिए बहुत जरूरी है कि उसकी हड्डियां मजबूत हों, लेकिन उम्र बढ़ने के साथ-साथ हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। आजकल युवाओं में भी हड्डियां कमजोर होने की शिकायत सुनने को मिलती है। दरअसल, हड्डियों का कमजोर या मजबूत होना खान-पान पर निर्भर करता है।

रोजमर्रा की जिंदगी में खान-पान का सही संतुलन बहुत जरूरी है। साथ ही किसी भी चीज की अधिकता आपकी हड्डियों को कमजोर कर सकता है।

अक्सर लोग जाने-अनजाने में ऐसी चीजों का सेवन करने लगते हैं, जिसका हड्डियों पर बुरा असर पड़ता है।

इन चीजों का सेवन करें कम

जंक फूड्स में सोडियम की मात्रा ज्यादा होती है, जिसकी वजह से शरीर में कैल्शियम की मात्रा कम होती हैं और हड्डियां कमजोर होती हैं।

कुछ लोग विटामिंस के लिए सप्लीमेंट्स लेते हैं, जिसका शरीर पर बुरा असर पड़ता है और हड्डियों की मजबूती कम होती जाती है।

ज्यादा मात्रा में कॉफी पीने से हड्डियां कमजोर होती हैं, क्योंकि इसकी कैफीन की मात्रा बोन माल डेंसिटी कम करता है और हड्डियां कमजोर होती है।

चॉकलेट में भी कैफीन होता है। चॉकलेट खाने से शरीर में शुगर और ऑक्सिलेट लेवल बढ़ता है, जिससे हड्डियां कमजोर होती हैं।

ज्यादा मात्रा में शराब पीने से शरीर में कैल्शियम और विटामिन डी की कमी होती है और हड्डियां कमजोर होती हैं।

ज्यादा मीठा खाने की वजह से भी हड्डियों पर असर पड़ता है।

चिप्स, नमकीन जैसे स्नैक्स खाने से भी हड्डियां कमजोर होती हैं।


from haribhoomi https://ift.tt/2JUtXN6

Pages