व्हाइट ब्रेड या ब्राउन ब्रेड, जानें कौन सी ब्रेड सेहत के लिए होती है फायदेमंद - Health Care Tips Hindi

व्हाइट ब्रेड या ब्राउन ब्रेड, जानें कौन सी ब्रेड सेहत के लिए होती है फायदेमंद




सुबह की भागदौड़ में अक्सर लोग ब्रेकफास्ट में कुछ ऐसा खाना चाहते हैं, जो जल्दी से बनकर तैयार हो जाए। ऐसे में ज्यादातर लोग ब्रेड बटर को ही अपनी फर्स्ट च्वाइस बनाते हैं। लेकिन आपने नोटिस किया होगा कि मार्केट में तो कई तरह की ब्रेड्स मिलती हैं। ऐसे में ये अंदाजा लगाना मुश्किल होता है कि कौन सी ब्रेड सेहत के लिहाज से सही है।

मार्केट में व्हाइट ब्रेड, ब्राउन ब्रेड, ग्लूटन फ्री ब्रेड, होल व्हीट ब्रेड, मल्टीग्रेन ब्रेड्स मिलती हैं। क्या आपको मालूम है कि इनमें से कौन सी ब्रेड अच्छी सेहत के लिए सही होती है। जानें अलग-अलग ब्रेड के बारे में सब कुछ-

व्हाइट ब्रेड 


व्हाइट ब्रेड में लो कैलोरी, कैल्शियम, फाइबर होता है। इस ब्रेड को खाने से किडनी और लिवर से जुड़ी बीमारी नहीं होती है। साथ ही ब्लड शुगर भी सही रहता है। लेकिन इसका ज्यादा सेवन करना सेहत के लिए सही नहीं है।

ब्राउन ब्रेड 


डॉक्टर्स भी ब्राउन ब्रेड खाने की सलाह देते हैं। ब्राउन ब्रेड खाने से शरीर को जरूरी पोषक तत्व, विटामिन्स और फाइबर मिलते हैं, जो सेहत के लिहाज से सही होता है। वजन कम करने में ब्राउन ब्रेड मददगार साबित होता है।

ग्लूटन फ्री ब्रेड 


आमतौर पर ग्लूटन फ्री ब्रेड उन लोगों के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है, जिन लोगों को ग्लूटोन डाइजेस्ट नहीं होता। ये चावल, बादाम, आलू और मक्की से मिलकर बनती है इसलिए सेहत के लिहाज से इसे खाना सही रहता है। लेकिन इसका ज्यादा सेवन नुकसान पहुंचा सकता है।

होल वीट ब्रेड 


होल वीट ब्रेड आट की बनी होती है, जिसे खाना सेहत के लिए लाभदायक होता है। इसमें विटामिन, आयरन, फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। इसका सेवन दिमाग तेज करने और वजन कम करने के लिए फायदेमंद होता है।

मल्टिग्रेन ब्रेड

मल्टिग्रेन ब्रेड में बाकी ब्रेड्स से ज्यादा पोषण होता है और ये जल्दी पच भी जाती है। इसे खाने के लंबे समय बाद भी पेट भरा लगता है।


from haribhoomi https://ift.tt/2LjoFQK

Pages