
इन दिनों ज्यादातर लोग दो चीजों से सबसे ज्यादा परेशान हैं। बिगड़ती लाइफस्टाइल, भागदौड़ और तनाव के कारण ज्यादातर लोगों को अच्छी नींद न आने और मोटापे की समस्या फेस करनी पड़ती है। ज्यादातर लोग इन दोनों ज्यादातर लोग इन परेशानियों से जूझ रहे हैं। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें करने से ये दोनों ही समस्याएं ठीक हो जाएंगी।
इन चीजों को रात में सोने से पहले करने से एक साथ दो फायदे होते हैं। ये चीजें मोटापा कम करने में मददगार साबित होती हैं और साथ ही अच्छी नींद लाने में भी सहायक होती हैं।
रखें इन बातों का ध्यान
रात में सोने से पहले ब्रश जरूर करें। ब्रश करने से आप फ्रेश फील करेंगे और आपको नींद अच्छी आएगी।
सोते समय भूलकर भी स्नैक्स, बिस्किट न खाएं। ऐसा करने से आपका वेट गेन नहीं होगा और नींद भी अच्छी आएगी।
सोने से पहले एक बार फेस जरूर धोएं। ऐसा करने से चेहरा साफ रहेगा और अच्छी नींद आएगी।
कॉफी कुछ मायनों में फायदेमंद होती है। लेकिन सोने से पहले कॉफी पीने से मोटापा भी बढ़ता है और देर तक नींद भी नहीं आती।
कोशिश करें कि रोज एक ही समय पर बेड पर जाएं। इससे आपकी बॉडी प्रिपेयर रहती है और एडजस्ट होने में दिक्कत नहीं होती।
हिन्दुस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक रात में सोने से पहले इन चीजों को करने से नींद तो अच्छी आती ही है साथ ही मोटापा भी कम होता है। बता दें कि जब भी कोई व्यक्ति अच्छी नींद या भरपूर नींद लेता है तो उससे एक ऐसा हार्मोन रिलीज होता है, जो मोटापा कम करने में सहायक होता है।
from haribhoomi https://ift.tt/2mz0GxU