सावधान! दिल के मरीजों की इस दवाई से हो सकती है ये बड़ी बीमारी, किडनी के लिए है नुकसानदायक - Health Care Tips Hindi

सावधान! दिल के मरीजों की इस दवाई से हो सकती है ये बड़ी बीमारी, किडनी के लिए है नुकसानदायक

सावधान! दिल के मरीजों की इस दवाई से हो सकती है ये बड़ी बीमारी, किडनी के लिए है नुकसानदायक


इन दिनों ज्यादातर लोग दिल से जुड़ी तमाम बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। दिल के मरीजों को स्ट्रोक और हार्ट अटैक के चांसेस ज्यादा रहते हैं। इन खतरों को कम करने के लिए मरीजों को ऐसी दवा दी जाती है, जिससे उनका खून पतला हो और स्ट्रोक और हार्ट अटैक का खतरा कम रहे।
लेकिन हाल ही में हुई एक रिसर्च में इस बात की पुष्टि हुई है कि जो दवाइयां दिल के मरीजों को दी जा रही हैं, उन दवाइयों से उन्हें किडनी की बीमारी होने के खतरा बढ़ा रही हैं।
यह भी पढ़ें: मानसून में इंफेक्शन के रहते हैं ज्यादा चांसेस, रखें इन बातों का ध्यान


दूसरे शब्दों में कहें तो जिन्हें दिल और किडनी दोनों की बीमारी है उनके लिए दिल वाली दवाइयां खतरनाक साबित हो सकती हैं।
दरअसल, रिसर्च में यह बात सामने आई है कि दिल के मरीजों को जो दवाइयां दी जाती है उससे ब्लड क्लॉटिंग होने के प्रॉसेस को कम किया जाता है।
मतलब ब्लड को पतला करने के लिए दवाई दी जाती है। वह दवाई किडनी से जुड़ी पुरानी बीमारी सीकेडी के मरीजों में रक्तस्राव को बढ़ा सकती है।
अमेरिका के मैरीलैंड में जॉन हॉकिन्स यूनिवर्सिटी के जुंग-इम शिन ने इससे जुड़ी कई बातें बताई हैं।
यह भी पढ़ें: फैमिली प्लानिंग के बाद भी गर्भधारण में आ रही है दिक्कत तो इन बातों पर करें गौर
इस रिसर्च के तहत शोधकर्ताओं ने बताया कि सीधे तौर पर इस दवाई को किडनी अलग-अलग डिग्रियों पर साफ करता है। जबकि सीकेडी वाले व्यक्तियों में यह प्रक्रिया धीमी हो जाती है।

from haribhoomi https://ift.tt/2NQIb4v

Pages