सावधान! मानसून में गर्भवती महिलाएं भूलकर भी न करें ये काम - Health Care Tips Hindi

सावधान! मानसून में गर्भवती महिलाएं भूलकर भी न करें ये काम



बारिश के मौसम (मानसून) में सबसे ज्यादा बीमार होने का खतरा रहता है। ऐसे में गर्भवती महिलाओं को बारिश के मौसम में विशेष ध्यान रखना चाहिए। मानसून में गर्भवती महिला द्वारा बरती गई थोड़ी सी भी लापरवाही महिला और बच्चे के लिए घातक हो सकती है। बारिश का मौसम कई सारी बीमारियां लेकर आता है।

ऐसे में गर्भवती महिला को संक्रमण होने के ज्यादा चांसेस होते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इस मौसम में इंफेक्शन का ज्यादा खतरा रहता है।

गर्भावस्था के दौरान होने वाला इंफेक्शन मां और बच्चे दोनों के लिए हानिकारक हो सकता है।

अगर आप इन बातों का ध्यान रखेंगी तो आप और आपका बच्चा दोनों हेल्दी और फिट रहेंगे।

रखें इन बातों का ध्यान


  • गर्भवती महिलाओं को कोशिश करनी चाहिए कि वह बाहर का खाना ना खाएं।
  • इस मौसम में बाहर का खाना खाने से इंफेक्शन होने के ज्यादा चांसेस रहते हैं।
  • इंफेक्शन के कारण गर्भवती महिला को कई तरह की बीमारियां होने का खतरा रहता है।
  • गर्भवती महिलाओं को घर का बना खाना ही खाना चाहिए।
  • बारिश के मौसम में पानी से भी कई तरह की बीमारियां होती हैं।
  • गर्भवती महिलाएं कोशिश करें कि उबला पानी पिएं।
  • उबला पानी नहीं पी सकती हैं तो कोशिश करें कि वॉटर प्योरिफाई का ही पानी पिएं।
  • हरी पत्तेदार सब्जियां फायदेमंद होती हैं लेकिन कोशिश करें कि मानसून में हरी पत्तेदार सब्जियां न खाएं।
  • सभी चीजों के लिए साफ बर्तन का इस्तेमाल करें।
  • ज्यादा देर तक खुले रखें बर्तन का यूज न करें।
  • साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखें। हमेशा हाथ धोकर खाना खाएं।
  • अपनी डाइट में विटामिन सी की मात्रा वाले फूड्स शामिल करें।
  • ऐसा इसलिए क्योंकि विटामिन सी से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और आप स्वस्थ रहेंगी।



from haribhoomi https://ift.tt/2Js5ZZe

Pages