
ज्यादातर लोग दिनभर भागदौड़ करते रहते हैं। इसकी वजह से उनके शरीर में दर्द और साथ तनाव के कारण नींद न आने की समस्या हो जाती है। ऐसे में अगर ये चीजें ठीक हो जाती हैं तो अच्छी बात है और अगर ये दिक्कतें लगातार बनी रहती है तो फिर आपको मल्टीपल स्क्लेरोसिस (एमएस) बीमारी होने का खतरा रहता है।
हाल ही में हुए एक रिसर्च में इस बात की पुष्टि हुई है। रिसर्च में यह भी बताया कि अगर इस बीमारी के बारे में पहले से ही पता चल जाए तो इस बीमारी से बचा जा सकता है। विशेषज्ञों की मानें तो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता के माइलिन पर अटैक होने से ये बीमारी होती है।
दरअसल, माइलिन एक तरह का वसीय पदार्थ होता है जो शरीर के इलेक्ट्रिकल संकेतों का संचरण तेज करने के लिए सक्षम बनाता है।
माइलिन पर अटैक होने के कारण दिमाग और शरीर के बाकी हिस्सों में भी संचार होने में दिक्कत होती है।
इसकी वजह से आंखों से जुड़ी दिक्कतें, कमजोर मांसपेशियां आदि दिक्कतें होती हैं।
एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक कनाडा स्थित ब्रिटिश कोलंबिया युनिवर्सिटी की न्यूरोलॉजी डिपार्टमेंट की प्रमुख हेलेन ट्रेमलेट ने बताया कि इस तरह की दिक्कत से अल्जाइमर व पर्किं सन्स जैसी बड़ी बीमारियां हो सकती हैं।
from haribhoomi https://ift.tt/2JR8wfA