फलों को सही समय पर खाना होता है फायदेमंद, गलत समय पर खाना सेहत पर पड़ सकता है भारी - Health Care Tips Hindi

फलों को सही समय पर खाना होता है फायदेमंद, गलत समय पर खाना सेहत पर पड़ सकता है भारी



कोई भी फल अगर सही समय पर खाया जाए तभी वह सेहत के लिए फायदेमंद होता है। अगर फलों को समय से न खाया जाए तो वह सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। आप सोच रहे होंगे कि फलों में तो काफी पौष्टिकता होती है फिर ये सेहत के लिए नुकसानदायक कैसे हो सकते हैं।
दरअसल फल सेहत के लिए नुकसानदायक नहीं होते हैं लेकिन इनको गलत समय पर खाने से सेहत को फायदा नहीं होगा। फल ऐसी चीजें हैं जो सेहत को तभी फायदा पहुंचाते हैं, जब उन्हें सही समय पर खाया जाए। जानें इन फलों को खाने का सही समय-

अनार

अनार को हमेशा सुबह के समय ही खाना चाहिए। सुबह अनार खाने से बॉडी एनर्जेटिक रहती है। दोपहर या रात में अनार खाने से फायदा नहीं होता है।

पपीता

ज्यादातर लोगों को पपीता खाना अच्छा लगता है। पपीता खाने का सही समय है कि इसे सुबह के नाश्ते के बाद और दोपहर के खाने से पहले खाने से ही फायदा मिलता है।

संतरा 

संतरा कभी भी खाली पेट नहीं खाना चाहिए। खाली पेट संतरे के सेवन से गैस हो सकती है। इसे दोपहर के बाद खाने से फायदा होता है।

अंगूर 

ज्यादातर लोगों को अंगूर खाना भी पसंद होता है। इस वजह से लोग 1-2 अंगूर कभी भी खा लेते हैं। अंगूर को खाली पेट खाने से फायदा होता है।

केला

सुबह खाली पेट या रात को सोने से पहले केला नहीं खाना चाहिए। इन दोनों स्थितियों में केला खाने से गैस और अपच की दिक्कत हो जाती है। आप केला दोपहर के लंच के बाद खा सकते हैं। इस समय केला खाना फायदेमंद रहेगा।

आम

आम ऐसा फल है जिसे किसी भी समय खा सकते हैं, लेकिन ध्यान रहे कि खाना खाने के 1 घंटे पहले या बाद ही आम खाना चाहिए।


from haribhoomi https://ift.tt/2mihjhg

Pages