एक हफ्ते में अपनी स्किन को फेयर बनाएं, आजमाएं 5 बेहतरीन उपाय - Health Care Tips Hindi

एक हफ्ते में अपनी स्किन को फेयर बनाएं, आजमाएं 5 बेहतरीन उपाय



रंग गोरा हो तो हर कोई अपने आप ही खूबसूरत लगने लगता है। गोरा रंग हर व्यक्ति की चाहत होती है चाहे वह लड़का हो या लड़की। बाजार में स्किन की रंगत निखारने के लिए कई महंगे उत्‍पाद आपको मिल जाएंगे, हो सकता है कि वे आपकी त्वचा को सूट न भी करें, लेकिन प्राकृतिक तरीके हमेशा ही बेहतर होते हैं।

तो आइए जानते हैं 5 ऐसे घरेलू नुस्खे जिन्हें अपनाकर आप अपनी स्किन का कलर लाइट कर सकते हैं :

1 नींबू - 


नींबू आपके रंग को हल्का करने और गहराई तक सफाई करने में बेहद मददगार है। यह आपकी त्वचा के दाग-धब्बों को भी हटाकर बेदाग बना सकता है। नींबू के रस को बेसन या फिर खीरे के र स के साथ मिलाकर लगाएं और कुछ ही दिनों में फर्क देखें।

2 हल्दी - 


हल्दी का प्रयोग सदियों से रूप निखारने के प्राकृतिक तरीके के रूप में किया जाता है। इसे कच्चे दूध में मिलाकर चेहरे पर लगाने से कुछ ही दिनों में आपका रंग निखर आएगा।

3 बेसन - 


बेसन एक नैचुरल और प्रभावी फेसपैक के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। त्वचा के प्रकार के अनुसार इसमें दूध या दही मिलाकर, थोड़ी सी हल्दी की मात्रा मिलाकर इसका इस्तेमाल करें। चाहें तो इसमें नींबू या टमाटर का रस भी मिला सकते हैं।

4 चंदन पाउडर - 


चंदन पाउडर हो या फिर चंदन को घिसकर बनाया गया पेस्ट, आपके रंग को निखारने में बेहद कारगर उपाय है। यह धीरे-धीरे आपकी त्वचा के दाग-धब्बों को भी कम करता है और देता है बेदाग गोरापन।

5 चारौली - 


चारौली का इस्तेमाल दूध के साथ पीसकर फेसपैक के रूप में किया जा सकता है। रंग गोरा करने के लिए यह तरीका खूब प्रयोग किया जाता है। इसमें गुलाब की पत्तियों का प्रयोग भी किया जा सकता है।

from सेहत https://ift.tt/2K8Cwng

Pages