जानिए, सेहत के लिए लाभदायक चने की दाल के 5 बेहतरीन फायदे... - Health Care Tips Hindi

जानिए, सेहत के लिए लाभदायक चने की दाल के 5 बेहतरीन फायदे...



हमारे यहां कई तरह की दालें पाई जाती है। जिनमें तुवर (अरहर), मसूर, मूंग, उड़द, चना आदि रोजाना उपयोग में आनेवाली दालें हैं। जो कि हमारे स्वास्थ की दृष्टि से बहुत ही फायदेमंद है।

इनमें से एक चना दाल है, जिसमें बहुत से ऐसे पोषक तत्व होते है, जो शरीर को फायदा देते है। करीबन 100 ग्राम चना दाल में 33000 कैलोरी ,11 ग्राम फाइबर और काफी मात्रा में प्रोटीन होता है।

वैसे तो चने की दाल का प्रयोग आम तौर पर पूरनपोली बनाने या फिर सांभर व अन्य व्यंजनों में स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। ले‍किन सिर्फ स्वाद ही नहीं बल्कि चने की दाल से सेहत को कई फायदे भी होते हैं, आइए जानें...

1. फाइबर से भरपूर चने की दाल कोलेस्ट्रॉल को कम कर आपका वजन कम करने में भी बेहद फायदेमंद साबित होती है। यह पाचन तंत्र के लिए भी बेहद फायदेमंद है।

2. चने की दाल जिंक, कैल्श‍ियम, प्रोटीन, फोलेट आदि से भरपूर होने के कारण आपको आवश्यक व जरूरी ऊर्जा देती है। इसके अलावा यह पेट की समस्याओं के लिए भी फायदेमंद है।

3. चने की दाल का सेवन कर आप कब्ज जैसी समस्याओं से आसानी से निजात पा सकते हैं। इतना ही नहीं, पीलिया जैसी बीमारी में चने की दाल का सेवन बहुत फायदेमंद होता है।

4.

चने की दाल आपके शरीर में आयरन की कमी को पूरा करती है और हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाने में मदद करती है। इसमें मौजूद अमीनो एसिड शरीर की कोशिकाओं को मजबूत करने में मददगार है।

5. डाइबिटीज पर नियंत्रण के लिए चने की दाल का सेवन बेहद फायदेमंद होता है। यह ग्लूकोज की अधि‍क मात्रा को अवशोषित करने में काफी मददगार है। सौंदर्य बढ़ाने के लिए चने की दाल का बेसन त्वचा पर लगाना लाभदायक होता है

from सेहत https://ift.tt/2Nz3XsM

Pages